FLOODS IN ASSAM-ARUNACHAL: असम में लगातार हो रही भारी बारिश और पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ की पहली लहर ने हालात बिगाड़ दिए हैं। राज्य के छह जिलों में 22 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार धेमाजी, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़, चिरांग, लखीमपुर और कोकराझार जिलों में कुल 22,124 लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
धेमाजी जिला सबसे अधिक प्रभावित है, जहां जलस्तर बढ़ने से 15,483 लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ के पानी ने 96 गांवों को पूरी तरह डुबो दिया है, जबकि करीब 1,690 हेक्टेयर कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। लगातार हो रही बारिश के चलते ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। एएसडीएमए की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नांगलामुराघाट में दिसांग नदी का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।
बाढ़ से केवल इंसान ही नहीं, बल्कि जानवर भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। करीब 48,199 पशुओं को भी मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच धेमाजी जिले में सिमेन नदी पर बना एक रेलवे पुल भारी बारिश और बाढ़ के दबाव में ढह गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। आधिकारिक बयान के अनुसार, क्षेत्र में 110 मिमी से अधिक अत्यधिक बारिश, बाढ़ और नदी के कटाव के कारण यह हादसा हुआ, जिससे पुल का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…