Nandita Gorlosa Quits BJP: असम में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मंत्री नंदिता गोरलोसा ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले जारी दल-बदल के बीच इस घटनाक्रम को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी ने जानकारी देते हुए कहा कि नंदिता गोरलोसा अब आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गई हैं। पार्टी के मुताबिक, वह पिछले पांच वर्षों से दीमा हसाओ की आवाज रही हैं और हमेशा अपने सिद्धांतों पर कायम रहीं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार आदिवासी जमीनों को बड़ी कंपनियों को सौंपने में अधिक रुचि रखती है, जिसके चलते नंदिता को भाजपा में इसकी कीमत चुकानी पड़ी। पार्टी ने यह भी संकेत दिया कि उन्हें जल्द ही हाफलोंग सीट से उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।
असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि 4 मई को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त हो रहा है। पिछला चुनाव मार्च-अप्रैल 2021 में हुआ था, जिसमें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन ने 126 में से 75 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री बने थे।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…