Breaking

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में मिला ‘बम बनाने का तरीका’ वाला संदिग्ध पर्चा, मचा हड़कंप; 3 छात्र गिरफ्तार

Ayodhya Medical College Bomb Layout: जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे एक्स-रे विभाग के इंचार्ज अपनी नियमित ड्यूटी पर पहुंचे। दराज खोलने पर उन्हें एक कागज मिला, जिस पर कथित तौर पर बम बनाने की प्रक्रिया और उसका लेआउट बना हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अरविंद सिंह को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. सिंह ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

तीन लोगों से पूछताछ, एक छात्र मुख्य संदिग्ध

प्रारंभिक जांच में पता चला कि शुक्रवार रात एक्स-रे रूम में फर्स्ट ईयर के छात्र सरफराज की ड्यूटी थी, जो उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का निवासी है। पुलिस को आशंका है कि यह दस्तावेज उसी दौरान तैयार किया गया या छात्र का इससे कोई संबंध हो सकता है। पुलिस ने सरफराज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि रात की ड्यूटी में सरफराज के साथ दो अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस ने अस्पताल परिसर से अभिषेक को हिरासत में लिया है, जबकि संतोष से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इन दोनों की इस मामले में क्या भूमिका थी और क्या उन्हें इस दस्तावेज की पहले से जानकारी थी।

हर पहलू से जांच, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि संदिग्ध दस्तावेज मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस को बुलाया गया और कॉलेज प्रशासन जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। फिलहाल अयोध्या पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि मामला किसी गंभीर साजिश से जुड़ा है या फिर माहौल खराब करने की नीयत से की गई शरारत। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की भी नए सिरे से समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।

ये भी देखे: ‘आजादी का मतलब मनमर्जी नहीं’, लोकमान्य तिलक पुरस्कार के बाद अजित डोभाल का Gen-Z को मैसेज!

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago