Breaking

भारत-नेपाल बॉर्डर पर ₹35 लाख की स्मैक बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

Bahraich Smack Smuggling: भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बहराइच पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई की है। रुपईडीहा थाना पुलिस और एसएसबी की टीम ने करीब 40 वर्षीय एक महिला को 116 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

चेकिंग के दौरान पकड़ी गई

पुलिस और एसएसबी की टीम रुपईडीहा क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सीमा पार जाने की कोशिश कर रही एक महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उसकी तलाशी ली गई तो 116 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तलाशी के दौरान महिला के पास से एक मोबाइल फोन, 21,029 रुपये भारतीय मुद्रा और 23,800 रुपये नेपाली करेंसी भी मिली। पुलिस इन सामानों और नकदी को तस्करी के नेटवर्क से जोड़कर जांच कर रही है।

शकीला बीबी की हुई पहचान

गिरफ्तार महिला की पहचान शकीला बीबी, निवासी दशहरा बाग (नई बस्ती), थाना रुपईडीहा, बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ रुपईडीहा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 237/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

पूछताछ में नेटवर्क की जानकारी

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान महिला ने नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण इनपुट दिए हैं। एसपी ग्रामीण डीपी तिवारी के अनुसार, इन जानकारियों के आधार पर पुलिस सीमा क्षेत्र और स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ से सामने आए तथ्यों के आधार पर तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। अधिकारियों का लक्ष्य पूरे नेटवर्क तक पहुंचना है।

पत्रकार पर भी लगाए आरोप

पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने एक स्थानीय पत्रकार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि चकिया रोड में एक पत्रकार उससे अब तक 40 हजार रुपये वसूल चुका है और पैसे नहीं देने पर खबर प्रकाशित करने की धमकी देता था। पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा लगाए गए इन आरोपों की भी अलग से जांच की जा सकती है।

नेटवर्क पर कार्रवाई की तैयारी

भारत-नेपाल सीमा का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए किए जाने की आशंका के बीच यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों के लिए अहम मानी जा रही है। पुलिस अब महिला से मिले इनपुट के आधार पर तस्करी की सप्लाई चेन और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/satya-niketan-building-collapse-mcd-action/

Lavanya Dayal

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

11 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

13 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

13 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

14 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

14 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

14 hours ago