Cover Story Featured

T20 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश के बायकॉट से भारत को टूरिज्म व टिकटों से होने वाली कमाई पर पड़ेगा असर

ICC Men's T20 World Cup: आईसीसी मेंस क्रिकेट टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप से बांग्लादेश के बायकॉट से ना सिर्फ बांग्लादेश बल्कि भारत को भी टूरिज्म और टिकटों की बिक्री से आने वाली रेवेन्यू पर असर पड़ेगा। मालूम हो कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने तय मैच भारत में खेलने से इनकार करते हुए श्रीलंका में खेलने की पेशकश की थी। वहीं, आईसीसी ने पूरे मुद्दे पर वोटिंग के जरिए बीसीसी के सामने टूर्नामेंट खेलने का रास्ता खुला रखा था। हालांकि बीसीसी ने अब पूरी तरह से भारत में खेलने से मना कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीबी के टूर्नामेंट में नहीं खेलने से उसे करीब 27 मिलियन डॉलर के नुकसान होने आशंका है ।

भारत को किस तरह का होगा नुकसान

भारत में बांग्लादेश के साथ मैच को पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर बांग्लादेश के क्रिकेट मैच खेलने खेलने के लिए आते तो उनके साथ उनकी बड़ी संख्या प्रशंसक भी आते जो टिकटों और टूरिज्म के लिहाज से भारत के लिए फायदेमंद होता। रिपोर्ट है कि बांग्लादेश के कोलकाता में तय मैच के नहीं होने से बीसीसीआई को अब 30-60 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। इस तरह टूर्नामेंट के भारत में ग्रुप में कुल 4 मैच होने थे। इनमें से 3 कोलकाता में होने थे।

भारत की इमेज पर क्या असर पड़ेगा

पहले पाकिस्तान और अब बांग्लादेश के भारत में खेलने से इनकार करने के बाद भारत की वैश्विक छवि पर भी सवाल उठ सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह नैरेटिव बन सकता है कि भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ सख्ती बरत रहा और दबंगई दिखा रहा है। जिससे सिक्योरिटी को लेकर भी उंगली उठेगी।

बांग्लादेश के नहीं खेलने के विवाद की जड़ क्या है

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के जाने के बाद से भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव देखने को मिला है। हालांकि, ये तनाव तब और बढ़ गया जब बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जाने लगा और उनकी हत्याएं होने लगीं। ऐसे में भारत में बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए और बीसीसीआई पर दबाव बनाया गया कि वह आईपीएल 2026 में बांग्लादेशी क्रिकेटरों के खेलने पर रोक लगााए और कोलकाता नाइट राइडर द्वारा खरीदे गए बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज़ करें। इसके बाद से बीसीबी अपने खिलाड़ियों और लोगों के लिए भारत आने पर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जाहिर की थी।

ये भी पढ़ें: पाक क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के गले मिलने का वीडियो आया सामने

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago