India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी 20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है और न्यूजीलैंड अब बल्लेबाजी करने उतरेगा। इससे पहले भारत ने पहले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की थी। आज दूसरे मैच की बारी है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला शाम 7 बजे खेला जाएगा। जिसको क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकेंगे, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी। इस मुकाबले में भारत 2-0 की बढ़त बनाने की कोशिश करेगा, वहीं मेहमान टीम न्यूजीलैंड भी वापसी करना चाहेगी।
रायपुर में होने वाले इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट में प्लेंइग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करेगी। लेकिन ये भी संभावना है कि स्पिनर अक्षर पटेल चोटिल होने की वजह से मैच में नहीं खेल पाएंगे। अक्षर पटेल की जगह कुलदीप या हर्षित राणा ले सकते हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चल रहे इस मुकाबले में दोनों टीमें बहुत ही मजबूत है, ऐसे में दोनों टीमें अपनी जगह बनाने की कोशिश करेगीं। इससे पहले भारत ने पहला मैच करीब एकतरफा अंदाज में जीता था और इस मैच में भी अपनी जगह बनाने की कोशिश करेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम वापसी की कोशिश करेगी। दोनों टीमें अपने अपने खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही हैं। ऐसे में मुकाबला करीब बराबरी का होने की संभावना है। ऐसे में देखना यह होगा कि दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती खेलेंगे। लेकिन यह संभव है कि अक्षर शुक्रवार को नहीं खेल पाएं, और कुलदीप यादव उनकी जगह ले सकते हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम में टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिश्चियन क्लार्क/मैट हेनरी, काइल जैमिसन, ईश सोढ़ी और जैकब डफी हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश के बायकॉट से भारत को टूरिज्म व टिकटों से होने वाली कमाई पर पड़ेगा असर
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…