News Featured

238 यात्रियों को थाईलैंड से रूस ले जा रहे प्लेन में आई तकनीकी खराबी, चीन में कराई गई आपात लैंडिंग

Azur Air flight land: शुक्रवार को थाईलैंड के फुकेट से रूस के बरनौल जा रही अजुर एयरलाइंस की फ्लाइट ZF-2998 की चीन के लांझोऊ एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। इस दौरान फ्लाइट में 238 यात्री सवार थे।

फ्लाइट में आई थी तकनीकी गड़बड़ी

फ्लाइटरडार के मुताबिक, हवा में 6.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर तकनीकी खराबी के संकेत मिले थे। यह फ्लाइट दोपहर करीब 1 बजे रूस के लिए रवाना हुई थी। यह विमान लांझोऊ एयरपोर्ट के पश्चिमी हिस्से में करीब 45 मिनट तक होल्डिंग पैटर्न में उड़ता रहा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आमतौर पर ऐसा प्लेन का फ्यूल कम करने या इमरजेंसी सेवाएं व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है। फिर फ्लाइट को सुरक्षित लैंड कराया।

आपात लैंडिंग के लिए खाली गया गया रनवे

अजुर एयरलाइंस की प्रेस सर्विस ने बयान जारी करते हुए कहा कि फ्लाइट अनिर्धारित लैंडिंग के लिए लांझोऊ एयरपोर्ट के रनवे- 19 पर उतारा है। हर स्थिति पर हमारी नजर बनी हुई है और हालात कंट्रोल में हैं। वहीं लांझोऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने पहले ही आपातकालीन सेवाओं को तैनात कर दिया था। रनवे खाली कराया गया, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीमें और सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहीं।

ये भी पढ़ें: टी20I सीरीज का दूसरा मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में होगा, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन

Anamika Anand

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

29 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

32 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

59 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago