उज्जैन में 2 पक्षों के बीच तनाव के बाद भड़की हिंसा
Ujjain violence: मध्य प्रदेश के जिले उज्जैन के तराना कस्बे में गुरुवार रात दो पक्षों में शुरू हुए विवाद ने शुक्रवार दोपहर के बाद हिंसक रुप ले लिया। हालात उस समय बिगड़ गए जब भीड़ ने घरों पर पथराव किया और बस को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने बसों में तोड़फोड़ की घटनाओं को भी अंजाम दिया। दरअसल, गुरूवार शाम को तराना में कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान सोहेल ठाकुर नामक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। सोहेल पर हमले के विरोध में शुक्रवार को माहौल गरमा गया। कुछ उपद्रवियों ने मोहल्लों में घुसकर घरों पर पथराव किया, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए। शरारती तत्वों ने उग्र होकर एक बस में आग के हवाले कर दिया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामले में अब तक पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं, जिसे देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
घटना के दौरान उपद्रवियों ने 13 बसों को नुकसान पहुंचाया, जिसके चलते स्थानीय बस स्टैंड पर एकदम सन्नाटा पसरा हुआ है। इसके अलावा पथराव और तोड़फोड़ के कारण 10 से अधिक कारों को नुकसान पहुंचा और 6 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने बस में आग लगा दी, जिससे एक बस जलकर राख हो गई।
मामले में पुलिस ने 15 लोगों की गिरफ्तारी की है। इसमें 5 वे आरोपी हैं जिन्होंने मारपीट की थी। बाकी 10 लोगों ने पत्थरबाज़ी की थी। पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें 5 को गिरफ्तार किया गया और 1 फरार है। पत्थरबाजी करने वाले आरोपियों की पहचान सीसीटीवी के आधार की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, करीब 50 लोगों ने पत्थरबाजी की थी।
प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन की घटना को लेकर कहा कि हमारी सरकार सुशासन के लिए जानी जाती है। जहां व्यवस्थाओं में ढिलाई होती है। हम कठोरता से पेश आते हैं। मध्य प्रदेश शांति का टापू है।
ये भी पढ़ें: टी20I सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…