PM Modi

PM मोदी ने तिरुवनंतपुर में जनसभा को किया संबोधित, कहा- अगले 25 सालों में केरल को विकसित बनाना है

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केरल का दौरा कर तिरुवनंतपुर में जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल फूंक दिया। पीएम मोदी ने राज्य सत्तारुढ़ पार्टी की आलोचना करते हुए कहा, "आज केरल के विकास के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों को नई गति मिली है। आज से केरल में रेल कनेक्टिविटी और सशक्त हुई है। तिरुवनंतपुरम को देश का बड़ा स्टार्टअप हब बनाने के लिए पहल हुई है।" उन्होंने कहा कि आप लोगों का जोश यह विश्वास दिलाता है कि अब केरल में बदलाव होकर रहेगा।

पीएम मोदी ने लोगों से बीजेपी से जुड़ने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री ने कहा, "विकसित केरल के लिए बड़े फैसले का समय आ गया है। केरल को नई राजनीति। 21वीं शताब्दी के पहले 25 साल तो चले गए, अगले 25 सालों में केरल को विकसित बनाने के लिए बीजेपी को बहुमत चाहिए। केरल के लोगों से कहना चाहूंगा कि यही समय है सही समय है। आइए बीजेपी के साथ केरल में विकास के नए युग की शुरुआत करें। हमारी सरकार गरीब का जीवन बेहतर बनाने में जुटी है।"

एलडीएफ-यूडीएफ को मोदी ने बताया विकास का दुश्मन

प्रधानमंत्री ने कहा, "एलडीएफ-यूडीएफ विकास की दुश्मन है। वे केंद्र सरकार योजनाओं को रोकते हैं। हर घर नल योजना में देरी कर रही है। LDF नहीं चाहती कि गरीबों के बच्चे आधुनिक स्कूलों में पढ़ें। ये सरकार बच्चों को योजनाओं से दूर रखे हुए है। गरीब विरोधी इस सरकार को सबक सिखाना जरूरी है। दिल्ली में 10 साल तक लेफ्ट के समर्थन से कांग्रेस की सरकार चली। तब किसानों का पैसा नेताओं के पास पहुंच जाता था।"

ये भी पढ़ें: धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की प्रयागराज माघ मेले में बिगड़ी तबीयत

Anamika Anand

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

3 minutes ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

3 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

3 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

3 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

3 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

3 hours ago