Cover Story Featured

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या से मचा बवाल, पुलिस पर सबूत छिपाने का आरोप

Bangladesh Hindu Family Murder: बांग्लादेश के रंगपुर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले में शामिल अन्य लोगों को बचाने और कुछ सबूत छिपाने की कोशिश की जा रही है। मृतकों की पहचान स्कूल शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे के रूप में हुई है। चारों के शव शनिवार को उनके घर से बरामद किए गए थे। पुलिस ने मामले में गणपति के रिश्तेदार मुग्धो दास और सिद्धार्थ दास को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने कथित तौर पर गला घोंटकर परिवार की हत्या की।

दुष्कर्म के दावे की नहीं हुई पुष्टि

पुलिस की रिपोर्ट में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। हालांकि, स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट में शवगृह के कर्मचारी ने महिलाओं के शरीर से सीमन मिलने का दावा किया। इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इसे फिलहाल आरोप या अपुष्ट दावा ही माना जा रहा है। विवाद बढ़ने के बाद मामले की जांच पुलिस से हटाकर डिटेक्टिव ब्रांच को सौंप दी गई है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि हत्या में गिरफ्तार आरोपियों के अलावा भी अन्य लोग शामिल हो सकते हैं।

20-21 अगस्त के बीच हत्या का शक

डिटेक्टिव ब्रांच के मुताबिक, हत्या 20 और 21 अगस्त के बीच होने की आशंका है। जांच के अनुसार आरोपी पड़ोसी की छत से गणपति के घर पहुंचे थे। छत पर आवाज सुनकर गणपति वहां पहुंचे, जिसके बाद कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उनकी पत्नी, बेटी और बेटे को भी मार दिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर कई घंटे घर के अंदर रहे और सबूत मिटाने की कोशिश की। इसके बाद घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

पहले से परेशान किए जाने का दावा

गणपति के भतीजे ने हत्या के पीछे किसी बड़े गिरोह की भूमिका की आशंका जताई है। उसका कहना है कि गणपति को घर बनाने को लेकर कुछ लोग परेशान कर रहे थे और उन्होंने इसकी जानकारी परिवार को दी थी। हालांकि, इस दावे की भी जांच की जा रही है। मामले को लेकर हिंदू संगठनों में नाराजगी बनी हुई है और वे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/iit-delhi-suicide-case-student-protest/

Lavanya Dayal

Recent Posts

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

19 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

55 minutes ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

1 hour ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

2 hours ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

15 hours ago