तेलंगाना

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-कंटेनर की टक्कर में 6 की मौत

Bs Accident in suryapet: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोडाड मंडल के डोराकुंटा के पास हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही प्राइवेट बस कंटेनर लॉरी से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त बस में 43 यात्री सवार थे।

कंटेनर से टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

हादसा कोडाड मंडल के डोराकुंटा इलाके के बाहरी हिस्से में हुआ। मृतकों में पांच महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही बस सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर फंस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की वजह की जांच शुरू कर दी है।

सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सूर्यापेट सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मुख्य सचिव को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों से घायलों की हालत पर लगातार नजर रखने को कहा है।

Sunil Gupta

Recent Posts

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

6 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

28 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

29 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

45 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

1 hour ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

1 hour ago