Barabanki lathicharge Deputy CM Keshav Maurya met injured ABVP workers
Barabanki lathicharge: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में ABVP कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सोमवार को श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई इस घटना में 20 से अधिक छात्र घायल हो गए थे. अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए हैं.
घटना के बाद घायल छात्रों को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. बुधवार दोपहर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अस्पताल पहुंचे और छात्रों का हालचाल जाना. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस ने छात्रों के साथ बहुत गलत किया है. बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर किसी का हाथ-पैर तोड़ देना स्वीकार्य नहीं है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.
उन्होंने आगे कहा कि ABVP एक संस्कारित संगठन है और अपनी जिम्मेदारियों को समझता है. पुलिस को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए. मौर्य ने ये भी कहा कि छात्र यूनिवर्सिटी में अपनी मांगों को रख रहे थे और उन पर इस तरह की कार्यवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती.
बाराबंकी के श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी में एलएलबी पाठ्यक्रम की बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता नवीनीकरण न होने पर सोमवार को छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में ABVP कार्यकर्ता भी शामिल हुए. इसी दौरान पुलिस और छात्रों के बीच नोकझोंक हुई और हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इसमें दर्जन भर से अधिक छात्र गंभीर रूप से घायल हुए.
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…