Political uproar in Bihar over abusive language controversy on Congress platform in Darbhanga, BJP bandh on 4th September
Tejashwi Yadav : दरभंगा में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर अपशब्द कहे जाने पर बिहार की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को लेकर 4 सितंबर को प्रदेशव्यापी बंद का ऐलान किया है।
बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार राज्य जीविका निधि से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस घटना पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि उनकी मां का राजनीति से कोई संबंध नहीं था,फिर उनके लिए अपशब्द क्यों कहे गए?पीएम मोदी का यह भावुक बयान प्रदेश ही नहीं,पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया।
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी की भी मां के लिए अपशब्द कहना गलत है, हम इसके पक्षधर नहीं हैं। लेकिन प्रधानमंत्री खुद विपक्ष के नेताओं के लिए बार-बार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं। सोनिया गांधी जी के लिए भद्दी गालियां दी गईं, नीतीश कुमार के DNA पर सवाल उठाए गए और खुद मुझे तथा मेरी मां को सदन में अपमानित किया गया।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान,अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिमों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, जानें नया नियम
तेजस्वी ने यह भी कहा कि 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड जैसी बातें करने वाले मोदी जी हैं। बीजेपी प्रवक्ता कई बार महिलाओं का अपमान लाइव कैमरे पर करते हैं। जब बिहार की बेटी के खिलाफ अपशब्द बोले गए,तब प्रधानमंत्री और बीजेपी चुप क्यों थे?
कांग्रेस मंच पर दिए गए विवादित बयान के बाद एनडीए आक्रामक रुख में है और 4 सितंबर को बिहार बंद की घोषणा कर चुका है। वहीं,विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री और बीजेपी पर पुराने मामलों को लेकर सवाल उठा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार की सियासत को एक बार फिर गर्मा दिया है।
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…