Breaking

पश्चिम बंगाल में 10वीं पास वालों को मिलेगा ₹1500/माह बेरोजगारी भत्ता, जानिए क्या होगी योग्यता और उम्र

CM Mamata Big Announcement: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने युवाओं और बेरोजगारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कोलकाता में एसआईआर के खिलाफ जारी धरने के मंच से सीएम ममता ने कहा राज्य के 10वीं पास या उससे ऊपर के बेरोजगार युवाओं को अब से हर महीने 1500 रुपए का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसे चुनाव के लिहाज से सीएम ममता का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

इस उम्र के बेरोजगारों को मिलेगा भत्ता

रिपोर्ट के मुताबिक, युवा साथी योजना के तहत वे सभी छात्र जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं और छात्रवृत्ति के अलावा किसी अन्य योजना के लाभार्थी नहीं हैं। उन्हें यह राशि प्राप्त होगी। बकौल रिपोर्ट, बेरोजगारी भत्ता 10वीं पास कर चुके 21 से 40 साल की आयु के युवा लड़के-लड़कियों को 7 मार्च से प्रति माह 1500 रुपये मिलेंगे। सीएम ममता ने कहा कि हालांकि यह सहायता मूल रूप से अप्रैल में शुरू होने वाली थी, लेकिन अब यह तुरंत शुरू हो जाएगी।

खाते में कैश ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू

सीएम ममता की घोषणा के बाद से राज्य सरकार ने लाभार्थियों को वित्तीय सहायता उनके बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के तहत राज्य के ऐसे छात्र या युवा जिन्होंने माध्यमिक परीक्षा पास कर ली है, लेकिन अभी तक उन्हें नौकरी नहीं मिली है, उन्हें प्रति माह 1,500 रुपये का भत्ता दिया जाएगा। राज्य में 21 से 40 वर्ष की आयु के लगभग एक करोड़ लोगों ने इस योजना के लिए आवेदन किया है।

ममता ने किया राज्य में 40% बेरोजगारी कम होने का दावा

सीएम ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी पहले से 40 फीसदी कम हो गई है। सरकार ने 40 लाख लोगों को स्किल ट्रेनिंग दी है, जिसमें से 10 लाख को नौकरी मिल चुकी है। यह ऐलान विधानसभा चुनाव से पहले किया गया है, जिससे युवाओं को फायदा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: बिहार और महाराष्ट्र के नक्शे कदम पर चला पश्चिम बंगाल; चुनाव से पहले सरकार लाई ‘कैश ट्रांसफर’ स्कीम, क्या BYS बन पाएगा चुनावी हथियार

Anamika Anand

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

29 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

32 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

59 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago