BJP Parivartan Yatra
BJP Parivartan Yatra: पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यव्यापी ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत कर दी है, जिसे सत्ता परिवर्तन की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। यह यात्रा तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनमत को एकजुट करने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और व्यापक जनसंपर्क साधने की रणनीति का हिस्सा है। यात्रा का समापन 15 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा के साथ होगा, जिसे नरेंद्र मोदी के संबोधित करने की संभावना है।
यह अभियान स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत संशोधित मतदाता सूची के प्रकाशन के तुरंत बाद शुरू हुआ है। नवंबर से चली इस प्रक्रिया में करीब 63.66 लाख नाम हटाए गए, जिससे कुल मतदाता संख्या घटकर लगभग 7.04 करोड़ रह गई। इस बदलाव ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
भाजपा के अनुसार, यात्रा लगभग 5,000 किलोमीटर का सफर तय करेगी और राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इसके तहत 63 बड़ी रैलियां और 280 से अधिक जनसभाएं होंगी। पार्टी का लक्ष्य एक करोड़ से अधिक लोगों तक सीधा संपर्क स्थापित करना है, ताकि बूथ स्तर की तैयारी को जनसमर्थन में बदला जा सके।
परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कूचबिहार, कृष्णानगर, कुल्टी, गरबेटा, रैदिघी, इस्लामपुर, हसनाबाद, संदेशखाली और आमता से हुई। पहले ही दिन कई बड़े मैदानों में सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इसे “बंगाल में लोकतांत्रिक सुधार का अगला चरण” बताया। पार्टी का कहना है कि राज्य में बदलाव की मांग तेज है और यह यात्रा उसी आवाज़ को मंच देने का प्रयास है।
इधर, तृणमूल कांग्रेस के विधायक शौकत मोल्ला के काफिले पर हमले के आरोपों ने माहौल और गरमा दिया है। भाजपा ने ‘पलटनो दरकार, चाही बीजेपी सरकार’ और ‘ब्रिगेड चलो’ जैसे नारों के साथ इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की कोशिश तेज कर दी है। अब सवाल यही है क्या यह 5,000 किलोमीटर की यात्रा वाकई बंगाल की सियासी हवा बदल पाएगी, या यह सिर्फ चुनावी शोर बनकर रह जाएगी?
करो या मरो का महासंग्राम! ईडन गार्डेन्स में भारत-वेस्टइंडीज की टक्कर, सेमीफाइनल का टिकट दांव परये भी पढ़ें:
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…