उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव, 3 साल की आयु राहत, लाखों युवाओं की जगेगी उम्मीद?

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश में पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर, सीधी भर्ती-2025 के लिए विभिन्न पुलिस एवं सशस्त्र बलों के पदों पर अधिकतम आयु सीमा में एकमुश्त तीन साल की शिथिलीकरण प्रदान की गई है। शासनादेश 5 जनवरी 2026 को जारी किया गया और इसे 31 दिसंबर 2025 की भर्ती विज्ञप्ति के अनुक्रम में लागू किया गया।

इस निर्णय से 32,679 पदों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। इसमें शामिल हैं- आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला), आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस (पुरुष), आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरुष), महिला बटालियन के लिए महिला आरक्षी, आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरुष) और जेल वार्डर (पुरुष/महिला)। यह आयु शिथिलीकरण केवल एक बार के लिए लागू होगा।

सरकार ने यह कदम उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा का शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के नियम-3 के आधार पर लिया है। इसका मकसद उन अभ्यर्थियों को अवसर देना है, जो आयु सीमा की वजह से अब तक भर्ती प्रक्रिया से बाहर रह गए थे।

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

9 minutes ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

34 minutes ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

59 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में 2 SPO जवानों की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी मिले शव; आतंकियों की तलाश तेज

Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…

1 hour ago

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

18 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

18 hours ago