बिहार

Bihar Bomb Blast Threat: “बिहार में 4 बजे बम धमाका होगा”, पाकिस्तानी हैंडल से धमकी, अलर्ट जारी

Bihar Bomb Blast Threat: बिहार पुलिस को गुरुवार (11 सितंबर, 2025) को पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे एक एक्स हैंडल “असद” से धमकी मिली। मैसेज में कहा गया कि शुक्रवार दोपहर 4 बजे बिहार के सार्वजनिक स्थानों पर बम धमाका होगा।

पुलिस मुख्यालय ने जारी किया अलर्ट

धमकी के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर गहन जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद लेने को भी कहा गया है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब ऐसी धमकियां आई हैं। 9 सितंबर को पटना साहिब गुरुद्वारे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जबकि 29 अगस्त को पटना सिविल कोर्ट को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने तलाशी और सुरक्षा बढ़ा दी थी।

चुनाव से पहले बढ़ी चिंता

यह ताजा धमकी ऐसे समय आई है जब नेपाल में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं और बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट पर हैं। माना जा रहा है कि धमकी किसी सिरफिरे का भी काम हो सकती है, लेकिन एक्स पोस्ट की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

ये भी पढ़े : Today Gold Price: ऑल-टाइम High पर पहुंचे सोने के दाम, आखिर क्यों बढ़ रहे तेजी से रेट?

Kajal Sharma

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

8 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

38 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago