Categories: बिहार

नालंदा में भीड़ ने मंत्री को दौड़ाया तो पटना में पुलिस पर हमला…चुनाव से पहले बिहार में बढ़ा तनाव

Bihar Crime : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले माहौल गरमाने लगा है. बुधवार को नालंदा और पटना में हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने राज्य के कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. नालंदा के हिलसा में ग्रामीणों ने बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार को खदेड़ दिया,वहीं पटना के गर्दनीबाग में एक स्कूल छात्रा के आत्मदाह के प्रयास की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया.

नालंदा में मंत्री पर जनता का गुस्सा

नालंदा जिले के हिलसा में बुधवार सुबह उस समय हंगामा हो गया,जब राज्य सरकार के मंत्री श्रवण कुमार एक सड़क हादसे में मारे गए नौ लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे. ग्रामीणों का आरोप है कि वे अपनी समस्याएं और मुआवजे की मांग मंत्री के सामने रखना चाहते थे,लेकिन श्रवण कुमार ने उनकी बात सुनने के बजाय वहां से जाने की कोशिश की. इससे नाराज ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और मंत्री को गांव से खदेड़ दिया. ग्रामीणों का कहना है कि मंत्री को उनके साथ बैठकर संवाद करना चाहिए था. इस दौरान कुछ असामाजिक तत्व भी भीड़ में शामिल हो गए,जिससे स्थिति और बिगड़ गई. आखिरकार, मंत्री को किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव से निकलना पड़ा.

पटना में पुलिस पर हमला

दूसरी ओर पटना के गर्दनीबाग में एक नाबालिग स्कूल छात्रा द्वारा आत्मदाह के प्रयास की घटना ने तूल पकड़ लिया. अमला टोला बालिका विद्यालय की छात्रा ने स्कूल में खुद को आग लगाने की कोशिश की थी,जिसके बाद उसे गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने स्कूल में हंगामा शुरू कर दिया. जांच के लिए स्कूल पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला बोल दिया. स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और गर्दनीबाग थाने के SHO की पिटाई कर दी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया.

चुनावी माहौल में बढ़ी चुनौती

इन घटनाओं ने बिहार में चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं. दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. हालांकि, इन घटनाओं ने एक बार फिर बिहार की पुरानी छवि को उजागर कर दिया है, जहां गुस्साई भीड़ और हिंसक विरोध आम बात हो गई है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago