Bihar: बिहार में अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। समस्तीपुर में RPF और CIB की टीम ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास कोच से करीब 75 लीटर शराब जब्त की। मामले में मॉडल जैसी दिखने वाली एक युवती और उसके साथ यात्रा कर रहे युवक को गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरपुर की कच्ची-पक्की OP पुलिस ने शेरपुर-दिघड़ा में एक मकान पर छापा मारकर 25 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने संजीत कुमार उर्फ गुर्जर और उसकी पत्नी राधा देवी को गिरफ्तार किया। हेरोइन को 64 छोटी पुड़ियों में पैक किया गया था। पूछताछ में घर से स्मैक और हेरोइन की सप्लाई किए जाने की जानकारी मिली।
आरोपियों ने बताया कि वे वैशाली के महुआ से हेरोइन और नशीले कैप्सूल लाकर मुजफ्फरपुर में अलग-अलग जगहों पर बेचते थे। करीब दो दिन पहले ब्रह्मपुरा पुलिस ने भी हेरोइन और ज्वेलरी के साथ तीन कथित तस्करों को पकड़ा था। पुलिस को दोनों मामलों के आरोपियों के एक ही ड्रग सिंडिकेट से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।
टाउन SDPO विनीता सिन्हा के मुताबिक, दोनों मामलों के आरोपियों को रिमांड पर लेकर आमने-सामने पूछताछ की जाएगी। इससे महुआ के सप्लायरों, मुख्य सरगना और नेटवर्क के अन्य सदस्यों का पता लगाने में मदद मिल सकती है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
ये भी पढ़े: रूस-यूएस से आगे निकला भारत, बना यूरोप का बड़ा डीजल सप्लायर, 60% आपूर्ति भारतीय रिफाइनरों से
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…