Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : पूर्णिया से सांसद और जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख पप्पू यादव ने महागठबंधन की राजनीति पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में डिप्टी सीएम पद किसी भी वर्ग या समुदाय से हो सकता है- “दलित भी बन सकते हैं, मुसलमान भी बन सकते हैं, और ऊंची जाति से भी कोई बन सकता है।”
मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी सभी सहयोगी दलों का सम्मान करते हैं, चाहे वह वाम दल हों या आरजेडी। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जी , सीपीआई और सीपीएम तक का सम्मान करते हैं। महागठबंधन की ताकत ही यही है कि इसमें सबको बराबरी से जगह मिलती है।”
जब उनसे पूछा गया कि क्या मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा, तो उन्होंने साफ कहा “मुकेश सहनी का नाम अभी कोई मुद्दा नहीं है। हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। यह सवाल नहीं कि कौन डिप्टी सीएम बनेगा, बल्कि यह कि हम सामाजिक न्याय और गरीबों के लिए क्या कर रहे हैं।”
पप्पू यादव ने आगे कहा कि राहुल गांधी अब देश के ‘आइकॉन’ बन चुके हैं, जो आम जनता की आवाज उठाते हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी का फोकस दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों के उत्थान पर है। हम सब उनके विचारों को आगे बढ़ाने वाले कार्यकर्ता हैं।”
उन्होंने गठबंधन के नेताओं को सलाह दी कि नेतृत्व में ‘दिल बड़ा’ होना चाहिए। उनके अनुसार, “जो लोग गठबंधन चला रहे हैं, उन्हें एक-दूसरे के लिए समायोजन और सहनशीलता दिखानी चाहिए। राहुल गांधी सभी को सम्मान देते हैं, बाकी पार्टियों को भी वही रवैया अपनाना चाहिए।”
ये भी पढ़े – Bihar Election 2025 : AI जनरेटेड कंटेंट पर चुनाव आयोग सख्त, सोशल मीडिया पर रखी कड़ी नजर
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में होने जा रहे हैं। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी, जबकि पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होगी।
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…