बिहार

Bihar Election 2025 : “तेजस्वी की उम्र कच्ची है लेकिन जुबान पक्की है” पर मचा बवाल

Bihar Election 2025 : बिहार की राजनीति में आज (Tejashwi Yadav )तेजस्वी यादव का बयान चर्चा में है। राजद नेता ने कहा है कि उनकी सरकार बनने पर राज्य के हर परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसे उन्होंने “ऐतिहासिक और युगांतकारी” कदम बताया।
तेजस्वी ने कहा कि हमारी सोच सिर्फ सामाजिक न्याय तक सीमित नहीं है बल्कि हम आर्थिक न्याय भी देना चाहते हैं। जिन परिवारों में कोई सरकारी नौकरी नहीं है, उन्हें नौकरी देने के लिए कानून बनाया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार बनने के 20 दिन के भीतर यह अधिनियम तैयार किया जाएगा और 20 महीने में हर घर को सरकारी नौकरी मिल जाएगी।

मौजूदा सरकार पर तेज हमला

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मौजूदा बिहार सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा आज बिहार में सरकार कुछ रिटायर्ड अफसरों और भ्रष्ट नेताओं के हाथ में है। जनता का इससे कोई लेना-देना नहीं।
जब हर परिवार में कोई सरकारी सेवा में होगा, तब सच्चे अर्थों में बिहार सरकार को जनता चलाएगी । तेजस्वी ने अपने पिछले रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा, 2020 में जब हमने कहा था कि 10 लाख नौकरियां देंगे, तब विरोधी मज़ाक उड़ा रहे थे। लेकिन हमारी 17 महीने की सरकार में हमने 5 लाख नौकरियां दीं और साढ़े तीन लाख पदों पर प्रक्रिया शुरू कराई।साथ ही वे ये ही बोले कि तेजस्वी की उम्र भले कच्ची हो, लेकिन जुबान पक्की है। बिहार की जनता जानती है कि जो हम कहते हैं, वो करते हैं।

अध्ययन और तैयारी पर भरोसा

राजद नेता ने कहा कि उनकी घोषणाएं भावनात्मक नहीं, बल्कि पूरी तरह अध्ययन और वैज्ञानिक विश्लेषण पर आधारित होती हैं। हम जो भी घोषणा करते हैं, उस पर पहले रिसर्च करते हैं। यह योजना भी फिजिबल है, हमने पहले भी करके दिखाया है और अब फिर करेंगे ।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता इस बार बदलाव के मूड में है। लोग अब बेरोजगारी भत्ते की नहीं, नौकरी और रोजगार की बात कर रहे हैं। जनता ने मन बना लिया है कि इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और नई सोच वाली सरकार बनाएंगे ।

ये भी पढ़े: Bihar Election 2025: एनडीए में सीटों की जंग! LJP की शांभवी चौधरी बोलीं, हमारी तैयारी पूरी

तेजस्वी ने अंत में कहा, हमारा लक्ष्य है एक बेहतर, आत्मनिर्भर और नंबर वन बिहार बनाना।अब देखना होगा की तेजस्वी यादव की यह रणनीति बिहार चुनाव को अपने और मोड़ पाएगी या नहीं ।

Anil

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

14 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

47 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

51 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago