अमित शाह का ऐलान: 2028 तक दिल्ली से गायब हो जाएगा कूड़े का पहा
दिल्ली में स्वच्छता और पर्यावरण को लेकर एक बड़ी घोषणा सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 2028 तक दिल्ली के कूड़े के पहाड़ पूरी तरह खत्म कर दिए जाएंगे और उनकी जगह पर एक सुंदर बगीचे का निर्माण किया जाएगा। शाह ने टिपण्णी करते हुए कहा कि आप सरकार के वक्त दिल्ली में 65 मीटर ऊंचे कूड़े के पहाड़ थे लेकिन 1 जनवरी 2028 से वहां हरियाली का बाग खिलेगा ।
अमित शाह ने यह बात दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा, आप-दा सरकार’ के शासनकाल में दिल्ली में कूड़े के पहाड़ 65 मीटर तक पहुंच गए थे। लेकिन अब 1 जनवरी 2028 तक दिल्ली को इन गंदगी के पहाड़ों से मुक्त कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार दिल्ली को साफ और हरा-भरा रहने योग्य राजधानी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। हमने तय किया है कि जहां आज कूड़े का पहाड़ दिखता है, वहीं जल्द ही एक खूबसूरत गार्डन बनेगा ।
दिल्ली के गाजीपुर, भलस्वा और ओखला इलाकों में वर्षों से कूड़े के पहाड़ बने हुए हैं। इनकी ऊंचाई कई इमारतों के बराबर हो चुकी है। अमित शाह ने कहा कि यह केवल दिल्ली की छवि खराब नहीं करते, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी खतरा हैं।उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और नगर निगम मिलकर इन डंपसाइट्स को हटाने की योजना पर काम कर रहे हैं। हमने तय समयसीमा में यह काम पूरा करने का संकल्प लिया है।
अमित शाह ने इस दौरान दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। शाह ने कहा पिछले शासन में दिल्ली सिर्फ घोषणाओं तक सीमित रही। विकास और सफाई के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जनता अब साफ देख रही है कि कौन काम करता है और कौन सिर्फ प्रचार।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के पास एक स्पष्ट रोडमैप है , जिससे अगले तीन सालों में दिल्ली के इन डंपसाइट्स को पूरी तरह से साफ किया जाएगा और उनकी जगह पर हरियाली विकसित की जाएगी।
अंत में अमित शाह ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान को अपनी जिम्मेदारी समझें। सरकार योजनाएं बना सकती है, लेकिन जनता की भागीदारी के बिना यह संभव नहीं। हमें मिलकर दिल्ली को कूड़े से आजाद कराना है ।
अमित शाह के इस ऐलान को लेकर अब राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह योजना तय समय में पूरी हुई, तो दिल्ली एक बड़े पर्यावरणीय बदलाव की गवाह बनेगी । जहां कूड़े के पहाड़ों की जगह हरियाली और बाग-बगीचे नजर आएंगे।
ये भी पढ़े: Bihar Election 2025 : “तेजस्वी की उम्र कच्ची है लेकिन जुबान पक्की है” पर मचा बवाल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…