बिहार

बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस ने इन 25 उम्मीदवारों पर लगाई मोहर, जल्द जारी होगी पहली लिस्ट

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपने संभावित उम्मीदवारों की सूची पर मोहर लगा दी है। दिल्ली में हुई कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में 25 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, ज्यादातर सिटिंग विधायकों को पार्टी एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारेगी।
कांग्रेस की यह बैठक 8 अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी, जिसमें लगभग 60 सीटों पर चर्चा की गई। इन पर गहन विचार-विमर्श के बाद 25 उम्मीदवारों के नाम अंतिम रूप में तय किए गए। सीट शेयरिंग और अन्य औपचारिकताओं के कारण अभी यह सूची आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है।

संभावित उम्मीदवारों की सूची

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने पहले ही तय कर लिया है कि प्रदेश अध्यक्ष और सीएलपी नेता भी चुनावी मैदान में होंगे।
कुछ प्रमुख संभावित उम्मीदवार इस प्रकार हैं:

  • कुटुंबा सीट: राजेश राम (मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष)
  • कदवा: शकील अहमद ख़ान (नेता विधायक दल)
  • किशनगंज: इज़हारुल हुसैन
  • मनिहारी: मनोहर प्रसाद सिंह
  • मुजफ्फरपुर: विजेंद्र चौधरी
  • करहगर: संतोष मिश्रा
  • औरंगाबाद: आनंद शंकर सिंह
  • बेगूसराय: अमिता भूषण
  • बछवाड़ा: ग़रीब दास
  • रीगा: अमित कुमार टुन्ना
  • रोसड़ा: बीके रवि
  • वारिसलीगंज: सतीश कुमार
  • चेनारी: मंगल राम

सूची में कई मौजूदा विधायक शामिल हैं, जिन्हें पार्टी ने अपनी रणनीति और अनुभव को ध्यान में रखते हुए फिर से मौका देने का फैसला किया है।

सीट शेयरिंग और औपचारिक ऐलान

कांग्रेस की पहली लिस्ट अगले हफ़्ते सोमवार तक जारी होने की संभावना है। पार्टी ने यह लिस्ट सीट शेयरिंग के औपचारिक ऐलान से पहले सुरक्षित रखी है। सूत्रों के मुताबिक, पटना में जल्द ही सीट शेयरिंग का औपचारिक एलान किया जाएगा और उसके बाद कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट जनता के सामने पेश करेगी।
विश्लेषकों का मानना है कि यह लिस्ट कांग्रेस की चुनावी रणनीति और भरोसेमंद उम्मीदवारों पर जोर दिखाती है। वहीं, पार्टी की तैयारी से यह संकेत भी मिलता है कि बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।

ये भी पढ़ें : Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट शेयरिंग फाइनल के करीब, तेजस्वी होंगे ‘मुख्यमंत्री चेहरा’

Anil

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago