बिहार

Bihar Election 2025: पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा – “मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहा, पार्टी का सिपाही बनकर करूंगा काम”

Bihar Election 2025 : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने साफ कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं।

शनिवार सुबह पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा – “मैं पवन सिंह, अपने भोजपुरी समाज से कहना चाहता हूं कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को ज्वाइन नहीं किया था, और मेरा ऐसा कोई इरादा भी नहीं है। मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा।”

चुनाव मैदान से बाहर रहेंगे पवन सिंह

पवन सिंह के इस बयान के बाद उन तमाम कयासों पर रोक लग गई है, जिनमें कहा जा रहा था कि भाजपा उन्हें किसी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। अब उन्होंने खुद स्पष्ट कर दिया है कि वे इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे। इसके बजाय वह भाजपा और एनडीए के उम्मीदवारों के प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत से जुटेंगे।

पत्नी ज्योति संग विवाद पर भी बोले

कुछ दिन पहले ही पवन सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवादों पर कहा था कि यह मामला कोर्ट में है और जो भी निर्णय अदालत देगी, वह उसे स्वीकार करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी घोषणा के समय इस मामले को उछालना एक सोची-समझी रणनीति लगती है। “अगर पत्नी को मुझसे मिलना था, तो वह पहले भी संपर्क कर सकती थी। लेकिन चुनाव की घोषणा के वक्त यह विवाद सामने लाया गया”।

ये भी पढ़े -

भोजपुरी स्टार बने बीजेपी के स्टार प्रचारक

अब जब पवन सिंह ने खुद चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी है, तो यह तय माना जा रहा है कि वे पार्टी के प्रचार अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। भाजपा समर्थक उन्हें अपने स्टार प्रचारकों में से एक के रूप में देख रहे हैं, खासकर भोजपुरी बेल्ट में जहां उनकी लोकप्रियता काफी मजबूत है।

Shweta Gupta

Recent Posts

बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम, चमोली DM ने मांगा जवाब

Badrinath Dham Event: उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम में बिना प्रशासनिक अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम…

4 hours ago

‘यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा…’ विराट कोहली ने 2027 WC को लेकर कही दिल की बात

Virat Kohli 2027 World Cup: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज से…

4 hours ago

सहारनपुर में ओवरटेक के चक्कर में खाई में गिरीं 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, भूसे में दबकर 2 की मौत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह रुड़की-पंचकूला मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ।…

5 hours ago

भारत में किस उम्र तक कर सकते हैं पढ़ाई? जानें ग्रेजुएशन से PhD तक के नियम

Education Age Limit India: कई लोग 12वीं के बाद परिवार की जिम्मेदारियों या दूसरी परिस्थितियों…

5 hours ago

भाद्रपद पूर्णिमा 2026: घर में होगा मां लक्ष्मी का वास, आज रात करें ये उपाय

Bhadrapada Purnima 2026: भाद्रपद पूर्णिमा को शास्त्रों में बेहद दिव्य बताया गया है। इस दिन…

5 hours ago

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाका, 11 लोगों की मौत; 30 घायल

Dera Ismail Khan Blast: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाके की खबर है।…

5 hours ago