Bihar Election
Bihar Election : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (18 सितंबर 2025) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। बिहार के रोहतास जिले के डेहरी में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को “घुसपैठिया बचाओ यात्रा” करार दिया।
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस हर बार फेक नैरेटिव फैलाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की यात्रा का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार, बिजली और सड़कों जैसे मुद्दों पर बात करना नहीं था, बल्कि बांग्लादेश से आए अवैध घुसपैठियों को बचाना था। शाह ने सवाल उठाया कि क्या घुसपैठियों को वोट, मुफ्त राशन, नौकरी, घर और इलाज जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए?
गृह मंत्री ने कहा, “यदि विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो बिहार का हर जिला घुसपैठियों से भर जाएगा।” उन्होंने कांग्रेस पर पहले भी झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया, जैसे आरक्षण खत्म करने की अफवाह।
शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी में चुनाव नेता नहीं बल्कि कार्यकर्ता जीतते हैं। उन्होंने आरजेडी पर शासनकाल में फिरौती और हत्या को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि बिहार की प्रगति और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए एनडीए की सरकार को वोट देना जरूरी है।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…