बिहार चुनाव

Bihar Election 2025 की तारीखों का ऐलान आज शाम 4 बजे, चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज होने जा रहा है। निर्वाचन आयोग (Election Commission) सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसी के साथ राज्य में आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो जाएगी।

243 सीटों पर होगा चुनाव

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर इस बार चुनाव होना है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में आयोग को इस समयसीमा से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी है।

दो चरणों में हो सकते हैं चुनाव

सूत्रों के मुताबिक, राज्य में चुनाव दो चरणों में कराए जा सकते हैं। पिछले दिनों निर्वाचन आयोग ने बिहार का दौरा किया था और सभी राजनीतिक दलों से बातचीत की थी। सभी दलों ने आयोग से छठ पर्व के बाद मतदान कराने की मांग की है।

पिछली बार कब और कैसे हुए थे चुनाव?

2020 चुनाव: तीन चरणों में मतदान (20 अक्टूबर से 7 नवंबर तक), नतीजे 10 नवंबर को आए।

2015 चुनाव: पांच चरणों में मतदान (12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक), नतीजे 8 नवंबर को घोषित हुए।

मुख्य चुनाव आयुक्त का बयान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि बिहार चुनाव की प्रक्रिया 22 नवंबर से पहले पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोग सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे चुका है और चुनाव को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा।

Kajal Sharma

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

3 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

42 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

51 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

53 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

1 hour ago