Bihar Elections 2025
Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तेजस्वी यादव ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार तेजस्वी यादव दो विधानसभा सीटों से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। फिलहाल वे राघोपुर से विधायक हैं और वहां से दोबारा चुनाव लड़ना लगभग तय है। इसके साथ ही वे मधुबनी जिले की फुलपरास सीट से भी उम्मीदवार हो सकते हैं।
अगर तेजस्वी यादव फुलपरास से चुनाव लड़ते हैं तो इसका असर पूरे मिथिलांचल क्षेत्र में देखा जा सकता है। बता दें कि यह वही सीट है, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर भी विधायक रह चुके हैं। आरजेडी की रणनीति अब केवल एमवाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी अब अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के मतदाताओं को साधने की कोशिश में है।
बिहार की राजनीति में ईबीसी समुदाय का प्रभाव काफी बड़ा है, इनकी आबादी करीब 36% है। ऐसे में मिथिलांचल में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आरजेडी ने हाल ही में मंगनीलाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जो फुलपरास के ही रहने वाले हैं और ईबीसी समाज का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। इस नियुक्ति के जरिए पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि वह इस वर्ग को अपने पाले में लाने की कोशिश में है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर तेजस्वी यादव फुलपरास से मैदान में उतरते हैं तो इससे मिथिलांचल में आरजेडी की स्थिति मजबूत हो सकती है। इससे अति पिछड़े समाज में पार्टी के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा। साथ ही, यह कदम तेजस्वी की नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करेगा।
हालांकि, तेजस्वी यादव के दो सीटों से चुनाव लड़ने की योजना के बीच महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है। ,सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी लगभग 125 से 130 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। वहीं, वाम दलों को 30 से 35 सीटें, वीआईपी को 18 से 20, आरएलजेपी को 3 से 4 और जेएमएम को 2 से 3 सीटें मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़े – NDA में सीट शेयरिंग पर मंथन, BJP नेताओं संग धर्मेंद्र की अहम बैठक आज
तेजस्वी यादव महागठबंधन के घोषित मुख्यमंत्री पद के चेहरे हैं। यदि गठबंधन को सत्ता मिलती है, तो तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि फुलपरास से मैदान में उतरने का उनका यह दांव बिहार की राजनीति में कितना असर डालता है।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…