बिहार चुनाव

प्रशांत किशोर ने कहा- जन सुराज अकेले लड़ेगी बिहार चुनाव, 9 अक्टूबर को उम्मीदवारों की सूची होगी जारी

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी और प्रदेश की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पीके ने कहा कि 9 अक्टूबर को पार्टी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।

NDA सरकार जाएगी 14 नवंबर को

प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा, “जन सुराज ने हमेशा कहा है कि हम किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। अगर जनता हमें आशीर्वाद देती है, तो हम बिहार के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। एक बात तय है कि 14 नवंबर को NDA की सरकार जा रही है।”

बिहार चुनाव की तारीखें

चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे।

पहला चरण – 6 नवंबर (121 सीटों पर मतदान)

दूसरा चरण – 11 नवंबर (122 सीटों पर मतदान)

नतीजे – 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

बिहार की कुल 243 सीटों में से 38 सीटें अनुसूचित जाति (SC) और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं।

बंधुआ मजदूरी खत्म होने की तारीख आ गई

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रशांत किशोर ने कहा था कि यह ऐलान बिहार के लोगों की “राजनीतिक बंधुआ मजदूरी खत्म होने की तारीख” है। उन्होंने दावा किया कि जन सुराज NDA और महागठबंधन दोनों का वोट काटेगा और उन 28 प्रतिशत मतदाताओं को अपने पक्ष में करेगा, जिन्होंने पिछले चुनाव में दोनों गठबंधनों को वोट नहीं दिया था।

वोटकटवा पार्टी कहना मेरे लिए मेडल

प्रशांत किशोर ने विपक्षियों द्वारा उन्हें ‘वोटकटवा पार्टी’ कहे जाने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “अगर हमें वोटकटवा कहा जाता है, तो यह मेरे लिए मेडल है। हम दोनों गठबंधनों का इतना वोट काटेंगे कि ये साफ हो जाएंगे।”

नीतीश कुमार पर सीधा हमला

पीके ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो का उद्घाटन नीतीश कुमार का अंतिम उद्घाटन था। “हमने पहले भी कहा है कि अगली बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग पर दही-चूड़ा नहीं खाएंगे।”

Kajal Sharma

Recent Posts

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

5 minutes ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

13 minutes ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

37 minutes ago

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग

Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…

39 minutes ago

कांग्रेस के 5 वोट खिसके, BJP को मिले 65 वोट; अनुसुईया गोस्वामी बनीं कोटा की मेयर

Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…

58 minutes ago

बांका मामले पर JDU नेता हर्षवर्धन सिंह का बयान, बोले- महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…

1 hour ago