चुनाव

Bihar elections :नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे कर सकते हैं अपना नाम चेक

Bihar SIR Draft 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है. यह प्रारूप शुक्रवार को सभी जिलों में सार्वजनिक किया गया और आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया है. अब मतदाता ऑनलाइन भी इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं. यदि सूची में कोई गलती है या नाम नहीं जोड़ा गया है, तो शनिवार से दावा और आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है.

2 अगस्त से शुरू होगा दावा-आपत्ति का चरण

निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिलों में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ईआरओ), सहायक ईआरओ (एईआरओ) और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रारूप सूची सौंप दी है. इसके साथ ही, जिलों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक कर उन्हें भी यह ड्राफ्ट सूची सौंपी जा रही है. राज्य स्तर पर भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी.

ऑनलाइन नाम चेक करने का तरीका

  • चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04 पर जाएं.
  • अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र का नाम चुनें.
  • Roll Type के सेक्शन में SIR Draft 2025 को चुनें.
  • कैप्चा भरें और संबंधित भाग संख्या (Part No.) का चयन करें.
  • पीडीएफ डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें.
  • आपके चयनित भाग संख्या की वोटर लिस्ट डाउनलोड हो जाएगी, जिसमें आप अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें : पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना बलात्कार मामले में दोषी करार, 2 अगस्त को आएगा फैसला

बीएलओ से भी चेक करा सकेंगे नाम

इसके अलावा आपके क्षेत्र के बीएलओ के पास भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट उपलब्ध है. आप उनसे संपर्क कर अपना और अपने परिवार के मतदाताओं का नाम देख सकते हैं. अगर आपको कोई आपत्ति है,तो चुनाव आयोग ने 2 अगस्त से 1 सितंबर तक विशेष कैंप आयोजित किए हैं. ये कैंप प्रखंड सह अंचल कार्यालयों और नगर निकाय कार्यालयों में लगाए जाएंगे. संबंधित दस्तावेजों के साथ आप आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago