दिल्ली/NCR

दिल्ली के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा  ‘राष्ट्रनीति’ का पाठ, स्वतंत्रता दिवस पर होगा कार्यक्रम लॉन्च

Delhi News : दिल्ली सरकार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर एक नया कार्यक्रम लॉन्च करने जा रही है। दिल्ली सरकारी स्कूलों में बच्चों को ‘राष्ट्रनीति’ का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। इसके तहत सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को नैतिक शासन और नागरिक भागीदारी के बारे में बताया जाएगा।

बता दें कि शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार सभी सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त से राष्ट्रनीति’ कार्यक्रम शुरू करेगी। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में नैतिक शासन और सक्रिय नागरिकता को बढ़ावा देने के साथ लोकतंत्र में सत्ता, शासन और इसकी विभिन्न प्रक्रियाओं की व्यवहारिक जानकारी देना है।

कार्यक्रम के लिए 7 समितियों का होगा गठन

इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग ने हर स्कूल में कम से कम 7 समितियों के गठन का प्रस्ताव दिया है। इनका काम छात्र-छात्राओं को राष्ट्रनीति’ से अवगत कराना होगा। साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को शासन और सत्ता के व्यवहारिक पक्ष को लेकर जागरूक बनाना होगा।

लोकतंत्र और नागरिक जिम्मेदारियों से कराएंगे अवगत

राष्ट्रनीति कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र, शासन व्यवस्था, नीति निर्माण और नागरिक जिम्मेदारियों की व्यावहारिक समझ पर ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ प्रस्तावित समितियों में पर्यावरण समिति, एंटी-बुलीइंग समिति शामिल है।

इसमें विशेष बात ये है कि छात्र खुद इन समितियों का नेतृत्व चुनाव प्रक्रिया के द्वारा करेंगे। वहीं शिक्षक इस काम में सिर्फ उन्हें मार्गदर्शन देंगे। इस पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को लोकतंत्र और निर्णय लेने की प्रक्रिया से जोड़ना और इसपर चर्चा करके सुधार के उपाय बताने का है।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago