बिहार चुनाव

“सरकार चलाने के लिए फिट हैं नीतीश कुमार”, कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले चिराग के बदले तेवर

Bihar News: बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे नेताओं का दल-बदल और बयानबाजी में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसा ही कुछ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ भी होता नजर आ रहा है। कल तो बिहार में गुंडाराज और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले चिराग अब नीतीश कुमार की तारीफ कर रहे हैं। जिससे अब ये सवाल उठने लगे हैं कि आखिर चिराग पासवान के मन में क्या चल रहा है।

नीतीश के नेतृत्व पर विश्वास

दरअसल, चिराग पासवान ने बिहार (Bihar News) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। उनका कहना है ‘मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि नीतीश कुमार अगले पांच साल तक बिहार चलाने के लिए स्वस्थ और ठीक हैं। उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा और NDA जीत भी दर्ज करेगा।’

सरकार चलाने के लिए फिट हैं नीतीश कुमार

एक इंटरव्यू के दौरान चिराग पासवान से बिहार (Bihar News) में यंग लीडरशिप की जरूरत को लेकर सवाल किया गया था। उनसे पूछा गया कि क्या वो कॉन्फिडेंट हैं कि नीतीश कुमार अगले पांच साल के लिए सरकार चलाने के लिए फिट हैं। जिसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो पूरी तरह से कॉन्फिडेंट हैं कि नीतीश कुमार अगले पांच साल जारी रखने के लिए पूरी तरह से फिट और फाइन हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वो चाहते हैं कि सीएम और ज्यादा स्वस्थ रहें और लंबे समय तक उनके अनुभव का लाभ बिहार को मिले।

बिहार को अनुभवी नेतृत्व की जरूरत

इतना ही नहीं, चिराग पासवान ने कहा कि आज की तारीख में बिहार जिस दौर से गुजर रहा है, उसे अनुभवी नेतृत्व की जरूरत है। नीतीश कुमार ही हैं, जिन्होंने राज्य को जंगल राज से निकालकर आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। मंत्री ने कहा ‘हर राज्य में, हर सरकार में धीरे-धीरे जनरेशन शिफ्ट होती ही है। हर दल में हम लोगों ने जनरेशन शिफ्ट देखा है लेकिन अगर आप आज की तारीख की बात करें तो जो हालात आज बिहार (Bihar News) के हैं उसे अनुभवी नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा ‘आज की तारीख में 90 के दशक के जंगलराज के जिस दौर से बिहार को जो शख्स यहां तक लेकर आया है मैं मानता हूं कि अगले पांच साल बिहार को उन्हीं का ही है।’

कानून व्यवस्था पर दिए गए बयान पर सफाई

इस दौरान चिराग ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर दिए गए अपने बयानों पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा ‘मैं केंद्र सरकार का हिस्सा हूं। मुझे मंच मिला है कि जनता की बात सरकार तक पहुंचा सकूं। मैं बिहार (Bihar News) की सरकार में नहीं हूं, पर समर्थन कर रहा हूं। इसलिए जब कोई गंभीर मुद्दा सामने आता है, तो उसे मजबूती से उठाता हूं। विपक्ष मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर जनता को गुमराह करने की कोशिश करता है। विपक्ष जनता को भ्रमित करना चाहता है कि मैं एनडीए छोड़कर अकेले चुनाव लड़ूंगा’

मजबूत गठबंधन है एनडीए

साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि NDA एक मजबूत गठबंधन है और सभी पांच दल एक साथ हैं। उन्होंने दावा किया कि एनडीए इस बार बिहार (Bihar News) में 225 से ज्यादा सीटें जीतेगा। मंत्री ने कहा कि ‘विपक्ष ये साबित करने की कोशिश करता है कि चिराग अपनी सरकार को आंखें दिखा रहे हैं, जबकि हम सरकार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मेरा अपनी सरकार और नीतीश कुमार पर पूरा विश्वास है।’

यह भी पढ़ें: सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

चिराग पासवान ने कहा कि जनता ने नीतीश कुमार को सुशासन बाबू का नाम इसलिए दिया क्योंकि उन्होंने ऐसे काम किए थे। बिहार (Bihar News) में आज भी अगर कहीं कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो बिहार में एक मात्र व्यक्ति जो अपने अनुभव से उन परिस्थितियों को नियंत्रित कर सकता है, उसका नाम नीतीश कुमार है।

यह भी देखें: CM Yogi Saharanpur Visit: CM योगी ने सहारनपुर को दी करोड़ों की सौगात! विकास को मिला नया पंख | Top

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago