Bihar News
Bihar News: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को जब से पार्टी से निष्कासित किया गया है, तब से बिहार की राजनीति में तेज प्रताप को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बुधवार को तेजप्रताप पटना स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पहुंचे। जैसे ही खबर फैली तो राजनीतिक पंडित तरह-तरह के कयास लगाने लगे। सभी के मन में एक ही सवाल उठने लगा कि क्या तेजप्रताप यादव साइकिल पर सवार होंगे?
दरअसल, तेज प्रताप यादव बुधवार को अचानक राजधानी के पुनाइचक स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पहुंच गए। जहां सपा कार्यकर्ताओं ने तेज प्रताप यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान तेज प्रताप ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के अंदाज में मजाकिया लहजे में कहा, “अरे ये क्या भाई, एक ही गुलदस्ता सब बारी-बारी से दे रहा है।” इसके बाद तेज प्रताप ने लगभग एक घंटे तक बंद कमरे में बैठक भी की। पार्टी के सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात के दौरान आगामी चुनावों (Bihar News) को लेकर अहम रणनीतिक बातचीत हुई है। सपा के बिहार प्रभारी धर्मवीर यादव के मुताबिक, हमने तेज प्रताप यादव से इंडी गठबंधन को मजबूत करने की बातें कही हैं। बाकी जो बातें हुईं, उन्हें समय आने पर सार्वजनिक किया जाएगा।
अब तेज प्रताप यादव के सपा कार्यालय पहुंचने को राजनीतिक गलियारों में एक बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, राजद से किनारा किए जाने के बाद तेज प्रताप ने सबसे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत की थी। उस बातचीत के दौरान अखिलेश ने तेज प्रताप (Bihar News) को खुले दिल से साथ आने का न्योता भी दिया था। अब जब तेज प्रताप प्रदेश सपा कार्यालय में गए तो उनके सपा में शामिल होने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: “जब मैं 44 के आसपास था तो मुझे…”, मराठी भाषा को लेकर आमिर खान का बड़ा खुलासा
हालांकि, इस संबंध में किसी के भी तरफ से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए तेज प्रताप यादव जल्द ही किसी बड़े राजनीतिक कदम को उठा सकते हैं।
यह भी देखें: Malegaon Blast Case Update: कोर्ट का फैसला आया, Malegaon केस के सभी आरोपी निर्दोष करार | Top News
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…