बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA के लिए अच्छी खबर, तीसरा मोर्चा बनाएगी AIMIM

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए के लिए अच्छी खबर सामने आई है। INDI गठबंधन से अलायंस की कोशिश में जुटी ओवैसी की पार्टी AIMIM ने अब तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने मोर्चा बनाने का ऐलान कर दिया है। उनका कहना था कि बीजेपी और NDA को हराने के लिए AIMIM वोटों को बंटने से रोकने के लिए महागठबंधन से हाथ मिलाने को तैयार है।

छोटे दलों के साथ पहले भी चुनाव लड़ चुकी है AIMIM

दरअसल, साल 2020 के विधानसभा चुनाव में AIMIM,उस समय उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP,BSP, देवेंद्र प्रसाद यादव की SJDD, ओपी राजभर की SBSP और संजय चौहान की जनवादी पार्टी ने ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट बनाया था। जिसमें RLSP 104, BSP 80, SJDD 25, AIMIM 19, SBSP 5 और जनवादी पार्टी 5 सीट चुनाव लड़ी थी। जिसमें सिर्फ AIMIM के 5 और BSP के 1 कैंडिडेट जीत पाए थे। हालांकि बाद में ओवैसी की पार्टी के 4 विधायक आरजेडी में शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें:

https://newsindia24x7.tv/telangana/silence-of-many-should-not-be-taken-as-consent-telangana-bjps-firebrand-leader-t-raja-singh-left-the-party-5495/

बता दें, बिहार में AIMIM के सबसे बड़े नेता अख्तरुल ईमान ने कहा है कि उनकी पार्टी NDA और महागठबंधन से अलग रास्ता बनाएगी। पटना में महागठबंधन दलों की घोषणा पत्र कमिटी की मीटिंग हुई। इसमें भी AIMIM को नहीं बुलाया गया। जिसके बाद पार्टी ने तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद शुरू कर दी है।(Bihar Politics)

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago