T Raja Singh: तेलंगाना बीजेपी के फायर ब्रांड नेता टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जैसे ही तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर एन रामचंद्र राव के नाम पर सहमति बनी, तो टी राजा सिंह ने अपनी नाराजगी जताते हुए मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को इस्तीफा भेज दिया।
बीजेपी विधायक ने इस्तीफा देने के ऐलान के साथ ही एक पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा,’भले ही मैं पार्टी से अलग हो रहा हूं, लेकिन मैं हिंदुत्व की विचारधारा और हमारे धर्म और गोशामहल के लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। मैं आवाज उठाता रहूंगा और हिंदू समुदाय के साथ और भी अधिक मजबूती से खड़ा रहूंगा।’
अपने पत्र में टी राजा सिंह (T Raja Singh) ने आगे लिखा,’यह एक कठिन निर्णय है,लेकिन एक जरूरी निर्णय है। बहुत से लोगों की चुप्पी को सहमति नहीं समझना चाहिए। मैं सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के लिए बोल रहा हूं जो पूरी आस्था के साथ हमारे साथ खड़े थे और आज निराश महसूस कर रहे हैं।’
https://newsindia24x7.tv/bihar/viral-news-road-worth-rs-100-crores-in-bihar-has-become-a-problem-you-will-also-be-stunned-to-see-the-picture-going-viral-on-social-media-5488/
गोशामहल से विधायक ने कहा,’मैं हमारे वरिष्ठ नेतृत्व – माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, अमित शाह जी और बीएल संतोष जी से भी विनम्रतापूर्वक अपील करता हूं कि वो इस कोर्स पर पुनर्विचार करें। तेलंगाना बीजेपी के लिए तैयार है, लेकिन हमें उस अवसर का सम्मान करने और उसे हाथ से न जाने देने के लिए सही नेतृत्व चुनना चाहिए।’ पत्र के अंत में टी राजा सिंह ने ‘जय हिंद। जय श्री राम’ नारे के साथ अपनी बात खत्म की है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…