उत्तर प्रदेश

जानें कौन हैं BJP एमएलसी से भिड़ने वाली IPS अंजली विश्वकर्मा, कानपुर में मचाया बवाल

Kanpur News : कानपुर के एक स्टेडियम में एक आईपीएस अधिकारी और बीजेपी के एमएलसी के बीच विवाद का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। हर कोई इसी के बारे में बात कर रहा है। जिसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जिसके बाद महिला आईपीएस अधिकारी (IPS Officer) भी सुर्खियों में हैं। आइए जानते है कि आखिर IPS अंजलि विश्वकर्मा कौन हैं।

कुछ बड़ा करने के जुनून IPS बना दिया

आपको बता दें कि जिस महिला अधिकारी का MLC अरुण पाठक के बीच कानपुर में एक मैच के दौरान बहस हो गई थी उनका नाम अंजलि विश्वकर्मा हैं। वह मूल रूप से उत्‍तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। उनका जन्‍म 11 जनवरी 1993 को हुआ था। उनके पिता अरुण कुमार हैं। वही एक साधारण परिवार से आती हैं। अंजलि ने देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक IIT कानपुर से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में B.Tech किया। उनकी शैक्षिक उपलब्धियां यहीं नहीं रुकीं। अपनी तेज बुद्धि और मेहनत के दम पर उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और एक ऐसी राह चुनी जो उन्हें विदेश तक ले गई, लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ अंजलि के मन में कुछ बड़ा करने का जुनून था। उनकी इस लगन ने उन्हें इंजीनियरिंग के बाद सिविल सर्विसेज की तरफ मोड़ा।

महिलाओं की आवाज बनीं अंजलि

IIT से डिग्री लेने के बाद उन्हें न्यूजीलैंड की एक कंपनी में नौकरी मिली जिसमें उनको 48 लाख रुपये का पैकेज ऑफर हुआ था। इस नौकरी के बाद उनके पास सब था। बढ़िया शानदार नौकरी, विदेश की चमक-दमक और एक सेटल्ड लाइफ, लेकिन उनके दिल में कुछ और ही था। तभी उन्होंने फैसला किया कि वो अपने देश के लिए कुछ करेंगी। इस सपने के साथ वह UPSC की तरफ आ गई। अंजलि वर्तमान में कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह कानपुर में ही सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के तौर पर बाबूपुरवा और साइबर क्राइम यूनिट में काम कर चुकी हैं। उनके चार साल के करियर में वह खासकर महिला अपराधों के खिलाफ काम कर रही हैं।

क्या था कानपुर का मामला

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 30 जून 2025 को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में सांसद इलेवन और सेना इलेवन के बीच एक क्रिकेट मैच चल रहा था। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में सांसद मनोज तिवारी और रक्षा राज्य मंत्री दानिश आजाद जैसे बड़े नाम शामिल थे, लेकिन इसी दौरान बीजेपी MLC अरुण पाठक और ADCP अंजलि विश्वकर्मा के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। बात तब शुरू हुई जब पाठक अपने गनर को स्टेडियम में ले जाना चाहते थे, लेकिन अंजलि ने सुरक्षा नियमों का हवाला देकर इसे मना कर दिया। वायरल वीडियो में अंजलि को ACP कैंट से कहते सुना गया कि तुम रुको, मैं इन्हें एक कार्यक्रम में डील कर चुकी हूं। इस बात पर पाठक भड़क गए और बार-बार पूछने लगे कि क्या डील किया?। बाद में महापौर प्रमिला पांडेय और अन्य BJP नेताओं के हस्तक्षेप के बाद ही मामला शांत हुआ।

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago