Viral News: पेड़ इंसान की जिंदगी के लिए बहुत जरूरी हैं, लेकिन बिहार के जहानाबाद में यही पेड़ विकास में रोड़ा बने हुए हैं। राज्य के पावर सेंटर यानी पटना से लगभग 50 किलोमीटर दूर जहानाबाद में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत विकास कार्य में 100 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए,जिससे सड़क तो चौड़ी हो गई, लेकिन सड़क के किनारे लगे पेड़ अब खुद ही समस्या बन गई है।
दरअसल, जहानाबाद में पटना-गया मुख्य मार्ग पर 7.48 किलोमीटर लंबी सड़क के बीचों-बीच पेड़ खड़े हैं,जो कि राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। बड़ी बात तो यह है कि ये पेड़ रातों-रात नहीं उगे। जब जिला प्रशासन ने 100 करोड़ रुपए की सड़क चौड़ीकरण परियोजना शुरू की, तो उन्होंने पेड़ों को हटाने की अनुमति के लिए वन विभाग से संपर्क किया, लेकिन उनकी मांग खारिज कर दी गई। साथ ही वन विभाग ने बदले में 14 हेक्टेयर वन भूमि के लिए मुआवजे की मांग की।
https://newsindia24x7.tv/bihar/they-want-to-stop-him-from-coming-to-bihar-chirag-claims-in-nitishs-home-district-a-big-conspiracy-is-being-hatched-5425/
हालांकि,जिला प्रशासन अनुरोध को पूरा नहीं कर सका और उन्होंने एक एक अजीबोगरीब कदम उठाते हुए पेड़ों के चारों ओर एक सड़क बना डाली। इतना ही नहीं पेड़ के आसपास सड़क भी ऐसे बनाई (Viral News) गई है कि उससे बचकर निकलना किसी मौत को निमंत्रण देने से कम नहीं है। ऐसे सड़क चौड़ीकरण का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक राहगीर के मुताबिक,सड़क के बीचों-बीच पेड़ होने के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन जिला प्रशासन पेड़ों को हटाने के लिए कोई ठोस पहल करता नजर नहीं आ रहा है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है या फिर जानबूझकर काम में लापरवाही बरती जा रही है।
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…