बिहार

चिराग के बाद अब कन्हैया ने भी ठोकी ताल, बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

पटना। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बाद अब एक और युवा नेता ने बिहार का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस नेता का नाम है कन्हैया कुमार। कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि अगर पार्टी उन्हें कहेगी तो फिर वो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में ताल जरूर ठोकेंगे। मीडिया से बातचीत में कन्हैया कुमार ने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह एक क्रिकेटर को मैदान पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग जैसी जिम्मेदारियां निभानी होती हैं, ठीक उसी तरह से राजनीति में भी चुनाव लड़ना भी एक जिम्मेदारी होती है।

पार्टी के आदेश पर लड़ूंगा चुनाव

कन्हैया कुमार ने कहा कि चुनाव लड़ना, दूसरों को चुनाव लड़वाना और प्रचार कार्य में शामिल होना, ये सभी जिम्मेदारियां पार्टी आलाकमान देता है। अगर पार्टी मुझसे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में खड़े होने के लिए कहेगी तो फिर मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा। कन्हैया ने कहा कि मैंने पहले भी जब चुनाव लड़ा था तो वह पार्टी के आदेश पर ही लड़ा था।

कन्हैया कुमार ने और क्या कहा

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर कहा कि अगर मेरी टीम के कप्तान मुझसे कहेंगे कि मैं बाहर बैठ जाऊं और क्रीज पर मौजूद लोगों को ड्रिंक्स दूं, तो फिर मैं ऐसा ही करूंगा। वहीं अगर कप्तान मुझसे कहेंगे कि बल्लेबाजी करो तो फिर मैं पैड पहनकर बल्लेबाजी करना शुरू कर दूंगा। कांग्रेस द्वारा उन्हें (कन्हैया कुमार को) बिहार में एक प्रमुख चेहरे के रूप में पेश किए जाने पर कन्हैया ने कहा कि पार्टी उन्हें वैसी ही जिम्मेदारी दे रही है जैसी जिम्मेदारी वो अपने लाखों कार्यकर्ताओं को देती है।

दो बार लड़ा है लोकसभा चुनाव

बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार दो बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। कन्हैया ने पहली बार साल 2019 में बिहार के बेगूसराय से सीपीआई के सिंबल पर चुनाव लड़ा था, लेकिन गिरिराज सिंह के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में कन्हैया ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन फिर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब कहा जा रहा है कि कन्हैया कुमार बिहार का विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-

बिहार आने से रोकना चाहते हैं…नीतीश के गृह जिले में चिराग का दावा, हो रही बड़ी साजिश

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

6 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

13 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

30 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

32 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

51 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago