Bihar New CM Oath
Bihar New CM Oath: बिहार की राजनीति ने सोमवार को इतिहास का वह अध्याय देखा, जिसकी कल्पना भी मुश्किल थी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 202 सीटों की प्रचंड जीत दिलाने के बाद नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में एक भव्य समारोह में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। पूरा मैदान जयकारों से गूंज उठा जब राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और कई प्रमुख केंद्रीय मंत्री। मंच पर एनडीए-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और घटक दलों के शीर्ष नेता भी मौजूद रहे, जिससे इस समारोह का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया।
नीतीश कुमार के साथ ही दो पुराने चेहरे लगातार दूसरी बार फिर सत्ता की कमान में शामिल हुए। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, दोनों नेताओं ने क्रमशः डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेकर अपनी राजनीतिक भूमिका मजबूत की।
इस बार शपथ ग्रहण समारोह का एक अनोखा और दिलचस्प तरीका देखने को मिला। राज्यपाल ने एक साथ पांच-पांच मंत्रियों को मंच पर बुलाकर शपथ दिलाई। इससे पूरे समारोह में उत्सुकता और तेज़ी दोनों बनी रही। अंत में श्रेयसी सिंह सहित छह नेताओं ने एक साथ शपथ लेकर समारोह को और भव्य बना दिया।
नीतीश कुमार की अगुवाई वाली नई कैबिनेट में कुल 26 मंत्रियों को जगह दी गई है। इनमें सीनियर और नए दोनों ही चेहरे शामिल हैं। शपथ लेने वाले प्रमुख नेता इस प्रकार रहे-
सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, जमा खान, संजय सिंह ‘टाइगर’, अरुण शंकर प्रसाद, नारायण प्रसाद, सुनील कुमार, रमा निषाद, सुरेंद्र मेहता, लखेंद्र रोशन, सुमित निषाद, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश।
शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया, वहीं नीतीश कुमार के समर्थक पूरे मैदान में ‘टेन्-टाइम सीएम’ के नारे लगाते रहे।
नीतीश कुमार के 10वीं बार शपथ लेने के साथ बिहार में स्थिरता और सत्ता समीकरण दोनों का नया अध्याय शुरू हो गया है। NDA की नई टीम के साथ यह सरकार बिहार में अगले पांच वर्षों के लिए नई दिशा तय करेगी।
ये भी पढ़े: सपा वरिष्ठ विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन, अखिलेश यादव सीधे पहुंचे अस्पताल
Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…
IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…
Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…
Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…
Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…