Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार के दगभंगा जिले के अलीनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन करते हुए महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देकर मिथिला और बिहार की धरती का सम्मान करने का काम किया है। इसके साथ साथ स्वर कोकिला स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी को पद्म विभूषण देकर पूरे मिथिला की संस्कृति और कला का सम्मान किया है।
उन्होंने कहा कि हमने मिथिला के सम्मान के लिए ढेर सारी चीजें की हैं। मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में रखा, मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग दिया, मखाना बोर्ड की स्थापना किया। यहां भव्य सीता माता का मंदिर बनने जा रहा है, साढ़े 500 साल से रामलला टेंट में थे, हमने अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने का काम किया।
संबोधन करते हुए अमित शाह ने दरभंगा और मिथिला क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के प्रयास से दरभंगा में एम्स का निर्माण, वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन सेवाएं, और दरभंगा मेट्रो की शुरुआत की दिशा में काम हो रहा है।
उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस ने धारा 370 को 70 साल तक रखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसको हमेशा के लिए खत्म कर दिया। इस देश में आतंकवाद को प्रश्रय देने की परंपरा चली आ रही थी।भाजपा ने एक के बाद एक प्रहार के माध्यम से इसको खत्म किया। आपरेशन सिंदूर इस कड़ी का बेहतर उदाहरण है। इसलिए मोदी के हाथ में ही देश सुरक्षित है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…