Thursday, Sep 24

होम = चुनाव = अमित शाह का बड़ा ऐलान : दरभंगा में 500 करोड़ से बनेगा बिहार का पहला भव्य ‘सांस्कृतिक म्यूजियम’

अमित शाह का बड़ा ऐलान : दरभंगा में 500 करोड़ से बनेगा बिहार का पहला भव्य ‘सांस्कृतिक म्यूजियम’

Bihar Election 2025 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार के दगभंगा जिले के अलीनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन करते हुए महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देकर मिथिला और बिहार की धरती का सम्मान करने का काम किया है। इसके साथ साथ स्वर कोकिला स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी को पद्म विभूषण देकर पूरे मिथिला की संस्कृति और कला का सम्मान किया है। 

उन्होंने कहा कि हमने मिथिला के सम्मान के लिए ढेर सारी चीजें की हैं। मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में रखा, मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग दिया, मखाना बोर्ड की स्थापना किया। यहां भव्य सीता माता का मंदिर बनने जा रहा है, साढ़े 500 साल से रामलला टेंट में थे, हमने अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने का काम किया।

संबोधन करते हुए अमित शाह ने दरभंगा और मिथिला क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के प्रयास से दरभंगा में एम्स का निर्माण, वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन सेवाएं, और दरभंगा मेट्रो की शुरुआत की दिशा में काम हो रहा है।

उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस ने धारा 370 को 70 साल तक रखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसको हमेशा के लिए खत्म कर दिया। इस देश में आतंकवाद को प्रश्रय देने की परंपरा चली आ रही थी।भाजपा ने एक के बाद एक प्रहार के माध्यम से इसको खत्म किया। आपरेशन सिंदूर इस कड़ी का बेहतर उदाहरण है। इसलिए मोदी के हाथ में ही देश सुरक्षित है।