Bijnor News Attempt to forcibly convert widow woman police arrested the accused
Bijnor News : जिले के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला ने जबरन धर्म परिवर्तन, धोखाधड़ी और नजरबंदी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता राधा नामक महिला ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने पहचान छिपाकर उसे झांसे में लेकर उसके साथ मानसिक व आर्थिक शोषण किया।
महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले खुद का नाम रवि बताया लेकिन बाद में पता चला कि उसका असली नाम नसीमुद्दीन है। पहचान छिपाकर उसने महिला का विश्वास जीता और फिर उससे करीब 8 लाख रुपये मूल्य के गहने और नगदी ठग लिए।
महिला ने आरोप लगाया कि नसीमुद्दीन ने न केवल उसका बल्कि उसके बच्चों का भी जबरन धर्म परिवर्तन कराया और आधार कार्ड में नाम बदलवाए। बच्चों के नाम बदलकर उन्हें मुस्लिम पहचान दी गई। आरोप है कि एक बेटे की जबरन शादी भी करवा दी गई, और दूसरे बच्चों की शादी भी मुस्लिम समाज में करवाने की योजना थी।
पीड़िता ने बताया कि उसे और उसके बच्चों को घर में कैद कर धमकाया गया। मकान बनवाने के नाम पर रकम भी हड़प ली गई, लेकिन घर नहीं दिया गया। इतना ही नहीं कोरे कागज़ों पर अंगूठा लगवाकर दस्तावेजों का फर्जीवाड़ा भी किया गया। पीड़िता किसी तरह 17 जुलाई को आरोपी की चूक के चलते बच्चों के साथ भागने में सफल रही और सीधे कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी नसीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर उत्तर प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें : 125 यूनिट फ्री बिजली…पत्रकारों को पेंशन, चुनावी साल में CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा तोहफा
इस मामले में एएसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेई ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट: राजकुमार
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…