बिहार

मतदाता सूची पुनरीक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में  ADR और चुनाव आयोग आमने-सामने,समझें पूरा मामला

Bihar assembly polls : बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया.

चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

याचिकाकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि SIR प्रक्रिया में व्यापक स्तर पर फर्जीवाड़ा हुआ है. याचिका में कहा गया है कि कई स्थानों पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLOs) खुद ही गणना फॉर्म भर रहे हैं और उन पर हस्ताक्षर कर रहे हैं. इतना ही नहीं मृत व्यक्तियों के नाम पर भी फॉर्म भरकर ऑनलाइन अपलोड किए गए हैं, जबकि कई जीवित मतदाताओं ने दावा किया है कि उन्होंने कोई फॉर्म नहीं भरा और न ही किसी BLO से संपर्क हुआ.

वहीं आरजेडी ने भी कोर्ट को बताया कि समय पर लक्ष्य पूरा करने के दबाव में BLO बिना मतदाताओं की जानकारी या सहमति के बड़े पैमाने पर फॉर्म भर रहे हैं और उन्हें ऑनलाइन अपलोड कर रहे हैं. पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि कई मतदाताओं को यह संदेश मिला कि उनके फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो गए हैं, जबकि उन्होंने कभी फॉर्म भरा ही नहीं.

दाखिल याचिका में क्या कहा

ADR की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया कि चुनाव आयोग के दावे अविश्वसनीय हैं,क्योंकि बड़ी संख्या में फॉर्म बिना वैध दस्तावेजों के जमा किए गए हैं. साथ ही मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया कि कई स्थानों पर BLO घर-घर नहीं पहुंचे और मतदाताओं के जाली हस्ताक्षर करके फॉर्म अपलोड कर दिए गए.

ये भी पढ़ें : बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण का पहला चरण समाप्त, वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे  65 लाख नाम !

चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि SIR की प्रक्रिया पारदर्शी रही है और इसका उद्देश्य मतदाता सूची से अयोग्य नाम हटाकर चुनाव की शुचिता को बनाए रखना है.

सोमवार को होगा मामले की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई सोमवार 28 जुलाई 2025 को करेगा.राजनीतिक और लोकतांत्रिक संगठनों की नजर इस सुनवाई पर टिकी हुई है, जो मतदाता सूची की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को लेकर अहम फैसला साबित हो सकती है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

7 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

31 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

3 hours ago