News Big

राजस्थान का बीकानेर बना कश्मीर! ओलों की सफेद चादर ने बदली तस्वीर, किसानों की बढ़ी चिंता

Bikaner Hailstorm: राजस्थान के सूखे इलाकों में गिने जाने वाले बीकानेर से इस बार चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। तेज़ ओलावृष्टि के बाद यहां के खेत बर्फ जैसी सफेद चादर से ढक गए, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। यह नज़ारा किसी पहाड़ी इलाके जैसा लग रहा था, लेकिन हकीकत में यह बीकानेर जिले का अर्जुनसर गांव है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की सक्रियता के कारण राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज़ हवाओं, हल्की बारिश और ओलावृष्टि ने हालात बदल दिए।

कहां कितनी बारिश?

श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर में सबसे ज्यादा 11.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बीकानेर और आसपास के इलाकों में भारी ओले गिरे। एक वन अधिकारी द्वारा साझा किए गए वीडियो में खेत पूरी तरह सफेद नजर आ रहे हैं, मानो बर्फ गिर गई हो।

‘कश्मीर नहीं, बीकानेर है ये’

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अर्जुनसर का खेत ओलों से ढक गया है। वीडियो शेयर करते हुए अधिकारी ने लिखा “यह कश्मीर नहीं, बीकानेर है। ओलावृष्टि के बाद का दृश्य है। उम्मीद है सरकार फसल बीमा पर ध्यान देगी।”

तापमान में गिरावट, अलर्ट जारी

स्थानीय मौसम केंद्र के मुताबिक, 4 अप्रैल को बीकानेर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। साथ ही बारिश की लगभग 31% संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि जारी रहने की चेतावनी दी है और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

कई जिलों में असर

मौसम विभाग ने बीकानेर के अलावा जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में भी गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना जताई है।

बदलता मौसम बढ़ती चिंता

आमतौर पर अप्रैल में जहां बीकानेर का तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है, वहीं इस बार ठंडक, बारिश और ओले देखने को मिल रहे हैं। विशेषज्ञ इसे बदलते जलवायु पैटर्न का संकेत मान रहे हैं। इस अनोखे मौसम ने जहां लोगों को चौंकाया है, वहीं किसानों के लिए फसल नुकसान की चिंता भी बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में हालात कैसे बदलेंगे, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

एक ही पल में उजड़ गया पूरा परिवार, नासिक में कुएं में समाई कार, 6 मासूमों समेत 9 की दर्दनाक मौतये भी पढ़ें:

Shagun Chaurasia

Recent Posts

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

1 hour ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

1 hour ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

2 hours ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

3 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

3 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

4 hours ago