Noida News : नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक कपल को खतरनाक स्टंट करना महंगा पड़ गया है। सेक्टर-94 एक्सप्रेसवे पर बाइक चलाते समय हाथ में हेलमेट लेकर और लड़की को आगे से गले लगाकर बैठाने का रोमांटिक अंदाज ट्रैफिक पुलिस को दिखाना भारी पड़ा है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस जोड़े को 53,500 रुपए का भारी-भरकम चालान का तोहफा देकर घर भेजा है।
वायरल हुए इस दो सेकेंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक चला रहा है और उसके सामने बाइक की टंकी पर एक लड़की उसकी ओर मुंह करके बैठी हुई है। दोनों के बीच टाइट हग का यह सीन किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं लग रहा था। पीछे से आ रही किसी गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने इस खतरनाक स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
नोएडा यातायात पुलिस लगातार लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करती रहती है, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगे रहते हैं। कभी स्टंट बाजी के वीडियो वायरल होते रहते हैं तो कभी इस तरह के खतरनाक कारनामे सामने आते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस बाइक सवार जोड़े का 53,500 रुपए का चालान काटा है। यह कार्रवाई दिखाती है कि पुलिस सड़क सुरक्षा के मामले में कितनी गंभीर है और किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, "समाज में गंद फैलाने वाले बेशर्म लोगों को देखिए, ये लोग इतने बेशर्म हो गए हैं कि सारी हदें पार कर रखी हैं। चलती बाइक पर युवक से लिपटकर बैठी है, बाइक की टंकी पर आगे से बैठकर। ट्रैफिक पुलिस ने भी इनका चालान किया है।" हालांकि, ट्रैफिक पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अन्य लोगों को भी सबक मिलेगा कि सड़क पर किसी भी तरह का स्टंट या लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…