Breaking

‘बिट्टू तबाही’ ने दिल्ली में की यमुना की सफाई, उनकी टीम ने 4 घंटे में 585 KG कचरा निकाला बाहर

Bittu Tabahi Yamuna Cleanup: सोशल मीडिया पर बिट्टू तबाही नाम से मशहूर सुरेंद्र सिंह चौधरी ने मध्य प्रदेश की अजनार नदी के बाद अब दिल्ली की यमुना की सफाई को लेकर अभियान चलाया है। सफाई अभियान के पहले दिन बिट्टू तबाही और उनकी टीम के साथियों ने सिर्फ 4 घंटे में 585 किलो कचरा बाहर निकाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व सफाई दिवस पर 20 सितंबर को 3 दिवसीय यह अभियान चलाया गया है।

यमुना की सफाई का वीडियो आया सामने

बिट्टू तबाही ने यमुना सफाई को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी डाला है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बिट्टू तबाही और उनकी टीम ने जरूरी सुरक्षा उपकरणों के साथ यमुना के आस-पास और पानी में फैले कचरे को इकट्ठा कर रहे हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि करीब साढ़े 4 घंटे चले अभियान में टीम ने 585 किलो कचरा बाहर निकाला, जिसमें प्लास्टिक बैग, फूल-माला समेत अन्य अपशिष्ट पदार्थ शामिल हैं। बिट्टू ने बताया कि इस अभियान में टीम के अलावा आसपास के लोगों ने हिस्सा लिया। ।

बिट्टू ने बताया गुरुग्राम में भी करेंगे सफाई

यमुना की सफाई के दौरान बिट्टी की टीम ने घाट से फूल-मालाओं, पूजा सामग्री और प्लास्टिक का कचरा हटाया। बिट्टू और उनकी टीम ने सफाई अभियान शुरू किया तो आसपास के लोग भी मदद के लिए आगे आ गए। देखते ही देखते लोगों की भागीदारी से पूरा किनारा साफ कर दिया गया। बिट्टू ने अभियान में साथ देने वाले सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया। साथ ही अपने काम में सहयोग के लिए फिलिप मॉरिस का आभार जताते हुए बताया कि अब अगला सफाई अभियान गुरुग्राम के खेड़की दौला में होगा।

सोशल मीडिया पर छाया यमुना सफाई अभियान

बिट्टू के यमुना सफाई अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोगों ने पोस्ट को पसंद किया और उनके सफाई प्रयासों की सराहना की। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी एक्स पर उनके नदी सफाई अभियान को साझा किया। अजनार नदी की सफाई से चर्चा में आए बिट्टू को डच संस्था द ओशन क्लीनअप के संस्थापक बॉयन स्लैट से नौकरी का ऑफर भी मिल चुका है। अब यमुना अभियान के जरिए वह दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सफाई का संदेश पहुंचा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: गंगा-यमुना के उफान से प्रयागराज में हाहाकार, दारागंज की बस्तियों में घुसा बाढ़ का पानी

दिल्ली वालों के लिए खतरे की घंटी! बढ़ने लगा यमुना का जलस्तर

Sunil Gupta

Recent Posts

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

39 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

1 hour ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

2 hours ago

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदे यात्री; हादसे में 9 की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…

3 hours ago