Breaking

पंजाब और हरियाणा में ED की बड़ी छापेमारी, कई ठिकानों पर एक साथ पहुंची जांच एजेंसी, जानें क्या है मामला

ED Raid Punjab Haryana: पंजाब से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला में एक साथ कई ठिकानों पर जांच एजेंसी की टीमें पहुंचीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक करीब 20 से 25 जगहों पर छापेमारी चल रही है। मोहाली स्थित गमाडा दफ्तर भी ED की कार्रवाई के दायरे में है, जहां जांच जारी है।

GMADA दफ्तर पहुंची ED की टीमें, रिकॉर्ड खंगाले

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के दफ्तर में मंगलवार को ED की टीमों ने छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, जालंधर, चंडीगढ़ और दिल्ली से तीन गाड़ियों में पहुंची टीमें कार्यालय में दाखिल हुईं और संबंधित दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। एजेंसी की कार्रवाई के बाद दफ्तर में हलचल बढ़ गई। बताया जा रहा है कि ED की यह कार्रवाई GMADA से जुड़े करीब 150 करोड़ रुपये के चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) घोटाले और फीस चूक मामले की जांच का हिस्सा हो सकती है। इस मामले में न्यू चंडीगढ़ की सनटेक सिटी समेत कई प्रोजेक्ट एजेंसी की जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं।

पहले बिल्डरों के ठिकानों पर भी पड़ चुकी है रेड

सूत्रों के मुताबिक, मामले से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच को लेकर ED पहले ही दो बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। अब GMADA कार्यालय के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। एजेंसी यह जांच कर रही है कि संबंधित प्रोजेक्टों में जमीन के इस्तेमाल में बदलाव, फीस तय करने और भुगतान की प्रक्रिया के दौरान कहीं नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।

फाइलों और CLU रिकॉर्ड की हो रही जांच

जानकारी के मुताबिक, ED अधिकारी GMADA के संबंधित विभागों की फाइलों, स्वीकृतियों, CLU दस्तावेजों और फीस रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या बरामद हुआ या जांच में क्या सामने आया, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिली है। ED ने भी कार्रवाई को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में बरामदगी और जांच के निष्कर्षों पर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। एजेंसी की आधिकारिक जानकारी के बाद ही कार्रवाई की पूरी तस्वीर साफ होगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने पहुंचे रवनीत बिट्टू

जमानत याचिका खारिज होते ही एक्शन में CID, अभिषेक बनर्जी के घर से PA हिरासत में

Sunil Gupta

Recent Posts

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

3 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

40 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

1 hour ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

2 hours ago

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदे यात्री; हादसे में 9 की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…

3 hours ago