Cover Story Top

Gold-Silver Rate: MCX पर सोना-चांदी फिर धड़ाम, चांदी ₹2,217 और सोना ₹721 सस्ता

Gold Silver Rate Fall: सोना-चांदी की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव शुरुआत में तेजी के साथ खुले, लेकिन कुछ ही देर में बढ़त गायब हो गई और कीमतें तेजी से नीचे आ गईं.

चांदी ₹2,217 प्रति किलो टूटी

सोमवार को 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी ₹2,39,317 प्रति किलो पर बंद हुई थी. मंगलवार को यह बढ़कर करीब ₹2.40 लाख तक पहुंची, लेकिन बाद में फिसलकर ₹2,37,100 प्रति किलो पर आ गई. यानी चांदी के भाव में ₹2,217 प्रति किलो की गिरावट हुई. जनवरी के आखिरी सप्ताह में चांदी ने ₹4,20,048 प्रति किलो का रिकॉर्ड हाई बनाया था. मौजूदा भाव के मुकाबले यह अपने शिखर से ₹1,82,948 प्रति किलो नीचे है.

सोना भी ₹721 सस्ता

5 अक्टूबर एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना सोमवार को ₹1,53,094 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. मंगलवार को शुरुआत में यह ₹1,53,497 तक पहुंचा, लेकिन बाद में गिरकर ₹1,52,373 पर आ गया. इस तरह इसमें ₹721 प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज हुई.

घरेलू बाजार में क्या है भाव?

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1,53,337 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,34,992 प्रति किलो पर थी. वहीं MCX पर मंगलवार को दोनों धातुओं में गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़े: जमुई बदसलूकी केस में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, लगी गोली; दूसरे आरोपी का पैर टूटा

Tanisha Verma

Recent Posts

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

44 seconds ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

38 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

1 hour ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

2 hours ago

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदे यात्री; हादसे में 9 की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…

2 hours ago