Jamui: बिहार के जमुई में छात्र-छात्रा से बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव से पुलिस की मुठभेड़ की सूचना है. इस दौरान नंदन के पैर में गोली लगने की खबर है, जबकि दूसरे आरोपी हरे राम का पैर टूटने की सूचना सामने आई है. दोनों को मुठभेड़ के बाद जमुई सदर अस्पताल लाया गया. बिहार पुलिस के ADG लॉ एंड ऑर्डर ने पुलिस कार्रवाई की पुष्टि की है.
वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई
मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मुख्य आरोपी समेत चार आरोपी फरार थे. जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की थी.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया. फुटेज में कुछ युवकों द्वारा स्कूली छात्र-छात्रा को घेरकर उनके साथ कथित बदसलूकी और छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए देखा गया. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की.

