होम = Breaking = दिल्ली वालों के लिए खतरे की घंटी! बढ़ने लगा यमुना का जलस्तर

दिल्ली वालों के लिए खतरे की घंटी! बढ़ने लगा यमुना का जलस्तर

Delhi Yamuna Water Level: भारी बारिश के बीच दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पानी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

204.50 मीटर पर प्रशासन हो जाता है अलर्ट

पैरा: दिल्ली में यमुना नदी का खतरे का निशान 205.33 मीटर है, जबकि चेतावनी स्तर 204.50 मीटर तय है। जलस्तर 204.50 मीटर तक पहुंचते ही प्रशासन सतर्क हो जाता है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जाती है। फिलहाल स्थिति उस स्तर तक नहीं पहुंची है, लेकिन बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

इन इलाकों में बाढ़ का खतरा ज्यादा

यमुना का जलस्तर बढ़ने पर यमुना बाजार, निगमबोध घाट और मजनू का टीला के निचले हिस्सों में बाढ़ का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इसके अलावा सोनिया विहार, चांदनी चौक, लाल किला, उस्मानपुर, जगतपुर और गढ़ी मांडू की निचली बस्तियों में भी पानी भरने की आशंका बनी रहती है।