Punjab Rape Case Corruption Allegation: पंजाब की राजनीति में कथित रेप केस सेटलमेंट को लेकर विवाद तेज हो गया है। बीजेपी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर पर बिचौलियों के जरिए ₹5 करोड़ लेकर रेप मामलों को ‘सेटल’ कराने का गंभीर आरोप लगाया। यह मामला इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर गुरविंदर सिंह चहल से जुड़ा है, जिसे पंजाब पुलिस ने कथित अपहरण और रेप के आरोप में गिरफ्तार करने के महीनों बाद इसी सप्ताह रिहा किया।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऑडियो क्लिप जारी किए। इनमें कथित बिचौलिया राजनीतिक संपर्कों का हवाला देते हुए रेप और आपराधिक मामलों को निपटाने की बात करता सुनाई देता है। हालांकि ऑडियो में न तो भगवंत मान और न ही गुरप्रीत कौर का नाम लिया गया है। भंडारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी भ्रष्टाचार का नेटवर्क चला रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री की भूमिका किसी मामले को खत्म कराने में है और क्या CM आवास पर सौदे किए जा रहे हैं।
AAP और भगवंत मान की ओर से इन आरोपों पर अभी प्रतिक्रिया नहीं आई है। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले यह मुद्दा बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया है।
इससे पहले शिरोमणि अकाली दल ने राज्यपाल से मुलाकात कर CM ऑफिस में कथित भ्रष्टाचार और रेप आरोपी को बचाने के प्रयासों की CBI जांच की मांग की। वहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने ₹5 करोड़ की कथित मांग को लेकर भगवंत मान की पत्नी को नोटिस जारी किया था। आयोग ने यह कार्रवाई रिटायर्ड हाईकोर्ट जज रंजीत सिंह की शिकायत के बाद की, जिसमें मुख्यमंत्री की पत्नी से जुड़े कथित सिंडिकेट का आरोप लगाया गया था।
ये भी पढ़े: सोने-चांदी के भाव में फिर गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज की कीमत
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…